वैलेंटाइन डे पर हावी रहा मौसम- कहीं प्रेमी पिटे तो कहीं सलाह देने वाले पिट गए

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कहावत है कि मौसम का रुख देख कर ही नाव खेनी (चलनी) चाहिए| अगर ये चूक हो गयी तो नाव डूबना तो तय है मौत भी हो सकती है| हाल कुछ मोहब्बत और नाव चलाने का एक जैसा ही है| चल गयी तो पार वर्ना बेडा गर्क| किनारे बैठा तो केवल ताली पीटेगा| वैलेंटाइन डे पर मौसम पूरे दिन बेजार रहा| भीड़ तो लगी लेकिन मजनुओ के लायक नहीं थी| छोटा शहर हर किसी की निगाह| घटियाघाट पर एक प्रेमिका को गिफ्ट खरीदवा रहे प्रेमी पर गाओं की महिला ने तंज कास दिया- देखो नेक नेक सी है प्यार को भूत चढ़ीगौ| फिर क्या था सटपटा कर प्रेमी युवक तो भीड़ में गायब हो गया| प्रेमिका जोरदार निकली| निकाली चप्पल और दो चार जड़ दी- तुम जरुर कबाब में हड्डी बनौ| जह लेउ प्रसाद ले जाओ| कैमेरा निकला तो चप्पल तो नीचे हो गयी मगर थप्पड़ो की बौछार की शिकार बेचारी सलाह देने वाली बन गयी|

Valentine-Love-in-Mela-Farr

यही हाल कुछ नेहरु रोड पर आवास विकास कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ हुआ| युवक नेहरू रोड पर प्रेमिका के फोन काल पर पंहुचा था| उधर छात्र के परिजन भी कई दिन से इसकी फिराक में थे कि रंगे हाथो पकड़ा जाए| बस फिर क्या था| होने लगा पीछा| जैसे ही लड़की का आमना सामना प्रेमी से हुआ लड़की के घरवालो ने युवक को दबोच लिया और सरेबाजार उसकी हजामत बना दी| इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले किया गया| मोहल्ला ग्राटगंज रहने वाली युवती सेंट एन्थोनी मे इंटर की छात्र है। छात्र विक्रम बीते छह माह से सिम बदल बदल कर छात्रा से टांका फिट कर रहा था| [bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]