वार्षिक उत्सव: गायत्री परिवार में मन को शांति मिलती है- प्रहलाद सिंह

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कायमगंज नगर के गायत्री धाम परिसर में वीणाधारिणी मां सरस्वती के जन्मदिवस पर हवन-पूजन किया गया। उधर, गायत्री विद्यापीठ अंग्रेजी माध्यम का वार्षिक समारोह भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
Gayatri Pariwar farrukhabad
मंगलवार को गायत्री धाम परिसर में मां सरस्वती एवं वेदमूर्ति तपोनिष्ठ श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्मोउत्सव धूम-धाम से यज्ञ जप के साथ सम्पन्न हुआ। वसन्त पर्व की सुन्दरतम वेला पर गायत्री विद्या पीट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय द्वारा वार्षिक समारोह आयोजित यिका गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चीनी मिल प्रबन्धक आरके जैन रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में रीता गंगवार एवं एसडीएम कायमगंज प्रहलाद सिंह ने पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। गायत्री परिवार वसन्त पर्व को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में प्रति वर्ष आयोजित करता है। 24 घंटे के निरन्तर जप के बाद यज्ञ होता हैै। तत्पश्चात उपस्थिति लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। गायत्री विद्या पीठ के छात्रों द्वारा वार्षिक समारोह के अवसर पर दीप प्रज्वलन कर गणेश वंदना, सरस्वती वंदना के बाद झूठी गवाही नाटक, पर्यावरण की दशा को दर्शाने वाली लधु नाटिका प्रस्तुत की गई। वसन्त पर्व 4 फरवरी के पूर्व 3 फरवरी प्रातः से जप में सैकड़ों की संख्या में लोग लगातार जप करते रहे। 3 फरवरी को विद्यालय के बच्चों की खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कुर्सी दौड़ में 100-200 मीटर दौड़ के साथ निशानेबाजी, कुस्ती, गुब्बारा प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान विशाल वर्मा प्रथम, प्रान्सी दुबे द्वितीय, सृष्टि चैहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन कार्यक्रम का संचालन ज्योत्सना वर्मा एवं सोना यादव ने किया। विद्यालय प्रबन्धक सुरेन्द्र गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सस्कृति कार्यक्रम प्रणादायी होना चाहिए। संस्कृतिक कार्यक्रमों से शिशुओं में विकास होता है। उन्होंने बोलते हुए कहा कि गायत्री परिवार के आंदोलनों को मुखर किया जाए। इस अवसर पर दीपक गुप्ता, नवीन रस्तोगी, संजय गोयल, केश कुमार अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, श्यामू रस्तोगी, सुधाकर दुबे, सतीश चन्द्र, देवेन्द्र गुप्त, शिक्षा मिश्रा, पारूल, कामनी, विनोद तिवारी, मनीषा गुप्ता के साथ-साथ विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

[bannergarden id=”8″]
सांस्कृतिक कार्यक्रमो से बच्चो में उत्साह बढ़ता है- रीता गंगवार
विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची नगर पालिका अध्यक्षा रीता गंगवार ने बोलते हुए कहा कि बच्चों में इस तरह के प्रतियोगिताएं की प्रतिभाओं को उभारने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिभाओं का विकास होता है। उन्होंने बोलते हुए कहा कि गायत्री परिवार द्वारा हर साल की तरह इस साल भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया और गायत्री परिवार ने इस कार्यक्रम में मुझे बुलाकर मेरा सम्मान बढ़ा दिया। जिसके लिए मै गायत्री परिवार का सदैव आभारी रहूंगी।
[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]
गायत्री परिवार में मन को शांति मिलती है- प्रह्लाद सिंह
एसडीएम प्रहलाद सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों का देखकर ऐसा लगता है कि गायत्री धाम में पहुंचने के बाद शान्ति, सदाचार एवं भगवान की भक्ति में मन को लगाने से मन को शान्ति मिलती है।