मुख्यमंत्री सभा के लिए कोटेदारो को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी

Uncategorized

Kalloo Yadav Dr Subodhफर्रुखाबाद: (कायमगंज): विधायक रामेश्वर सिंह यादव का अलीगंज का प्रयोग फर्रुखाबाद मे भी होगा| अलीगंज क्षेत्र में विधायक और उनके परिजनों का कोटेदारो और प्रधानो का अलग लग नेटवर्क है| वे अपने चुनाव में भी इस नेटवर्क का बखूभी इस्तेमाल करते है| फर्रुखाबाद में भी यही प्रयोग होने जा रहा है| कायमगंज में सपा नेता रामप्रकाश उर्फ कल्लू यादव के प्रतिष्ठान पर तहसील क्षेत्र के कोटेदारों की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए कोटेदारों सहित सभी सपा कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की गयी।

[bannergarden id=”8″]
डा० सुबोध यादव ने कोटेदारों व सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि कायमगंज क्षेत्र अलीगंज से काफी पीछे है। अगर आप लोगों ने सहयोग किया तो कायमगंज क्षेत्र में हम चार चांद लगा देगे। यहां के लोगों को किसी बात की कोई परेशानी नहीं होने देगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के समारोह में आप लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अखिलेश भइया को बता दें कि जनता उनके साथ है। रामप्रकाश उर्फ कल्लू यादव ने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरे एक बार कहने पर ही पूरे कायमगंज तहसील के कोटा डीलर यहां पहुंच गये। इससे ज्यादा फक्र की बात और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि हम विधायक जी व डा० सुबोध यादव को यह बता देगे कि अलीगंज से कायमगंज बहुत आगे है। उन्होंने कोटा डीलरों तथा सपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुये कहा कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा तादात में नबाबगंज कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थित दर्ज करायें। जिससे प्रदेश के मुख्यमंत्री को यह लगे कि बाकई कायमगंज तहसील क्षेत्र की जनता उनके साथ है। उन्होंने आये हुये सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नबाब सिंह यादव, सतेन्द्र गुप्ता, वीरेन्द्र प्रताप गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, संजय गुप्ता, आविद खां, बाबर खां, कोटेदार धर्मेन्द्र यादव सहित तमाम कोटेदारों के साथ सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]