सेंट पॉल्स और सिटी पब्लिक स्कूल में भी धूमधाम से मन गणतंत्र दिवस

Uncategorized

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय पर्व को मनाने की होड़ स्कूलो में भी दिखी| हालाँकि नगर के कुछ स्कूलो में रविवार की छुट्टी होने के कारन एक दिन पहले ही बच्चो के कार्यक्रम कर लिए गए और ध्वज आज फहराया गया| लेकिन अधिकतर स्कूलो में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए| सिटी पब्लिक स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चो से लेकर बड़ी कक्षाओ के छात्र छात्राओ ने अपनी प्रस्तुति दी| इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक विजय सिंह विद्रोही ने ध्वजारोहण किया| प्रिंसिपल अल्पना और जीतू यादव ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया| बच्चो ने देश भक्ति से लेकर लुंगी डांस दिखाया|
City Public School Farrukhabad
वहीँ सेंट पॉल्स अकादमी में संस्था के डायरेक्टर रोजीशन विश्वासी और प्रिंसिपल थामस ने सयुंक्त रूप से ध्वजारोहण किया| बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किये| मोर्डेन पब्लिक स्कूल में संस्था के डायरेक्टर रोहित गुप्ता और प्रिंसिपल निमिषा गुप्ता ने झंडारोहण किया| ग्रीन वल्ली पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रमेश चन्द्र राजपूत और प्रिंसिपल शब्र सिद्दीकी ने झंडारोहण किया| बच्चो ने देश भक्ति के गीत गाये और मिष्ठान वितरण किया गया|

आल सेंट स्कूल में भी डॉ बीना दुबे और पियूष दुबे ने झंडारोहण किया| इस मौके पर बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये|
St Pauls Farrukhabad