सपा जिला कार्यकारिणी का विस्तार

Uncategorized

CHANDRA PAL YADAV - SAPAफर्रूखाबाद: समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है| मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व पदाधिकारियो की संख्या बढ़ाकर जिम्मेदारी भी सौपी गयी| जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने 1 उपाध्यक्ष, दो जिला सचिव और 7 नगरो में पदाधिकारी बनाये गए है|

[bannergarden id=”8″]
जमालुद्दीन समर्थक सलाउद्दीन पहलवान को उपाध्यक्ष पद नवाजा गया है| जिला सचिव पर शमसाबाद के असगर रहमानी और कायमगंज के वंशगोपाल यादव को समायोजित किया गया है| वहीँ शमशाबाद नगर महासचिव पद पर इमरान खां, कमालगंज नगर अध्यक्ष पद पर अमित गुप्ता, कायमगंज नगर अध्यक्ष पद पर भैया खां, मोहम्मदाबाद नगर अध्यक्ष पद पर सनी यादव, शमशाबाद नगर अध्यक्ष पद पर मुकेश यादव, नबावगंज नगर अध्यक्ष पद पर कमलेश यादव, एवं जिला सचिव पद पर कायमगंज के ओमप्रकाश यादव को समायोजित किया गया है|
[bannergarden id=”11″]
नए बने पदाधिकारियो को मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ लाने की जिम्मेदारी भी सौपी गयी| जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर और जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार कर मुख्यमंत्री की सभा में संगठन को पूरी तौर पर जुट जाने के लिए निर्देशित भी किया|
[bannergarden id=”17″]