सत्ता पलटी, बाबू अफसर पलटे- क्षेत्र पंचायत सदस्यो के प्रमाण पत्र किडनैप का खुलासा

Uncategorized

K-K-CHATURVEDI1फर्रुखाबाद: गुंडाराज गुंडाराज ही होता है| बसपा की हकूमत में बसपाइयों की गुंडागर्दी चलती रही और अब सत्ता पलट गयी तो सपा की चलेगी| इसमें कोई नई बात नहीं| कौन कितनी गुंडई कर रहा है इसकी पोल तब खुलती है जब एक गुंडे की गुंडई पर दूसरे की गुंडई भारी पड़ जाती है| कायमगंज ब्लाक प्रमुख के पद को लेकर भी हालात कुछ ऐसे ही है|

[bannergarden id=”8″]
दो दर्जन से ज्यादा क्षेत्र पंचायत सदस्यो ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि एक साल पहले 18/03/2013 को कायमगंज क्षेत्र पंचायत सदस्यो को शपथ तो दिलायी गयी थी मगर उन्हें क्षेत्र पंचायत सदस्य होने या बनने का प्रमाण (परिशिष्ट 16) पत्र वापस नहीं दिया गया| आरोप लगाया गया है कि उनके चुनाव जीतने के बाद एसडीएम के हाथो मिला प्रमाण पत्र यह कहकर वापस ले लिया गया कि शपथ ग्रहण के दौरान सदस्यों को देखने के बाद ही दिया जायेगा| दो साल बाद जब भी वो लोग ब्लाक प्रमुख के के चतुर्वेदी से प्रमाण पत्र मांगने जाते है तो कह दिया जाता है की चिंता क्यों करते हो मिल जायेंगे| खंड विकास अधिकारी से भी शिकायत की मगर उन्हें प्रमाण पत्र नहीं दिया गया|
[bannergarden id=”11″]
अब सत्ता पलट गयी है| प्यादे वही है मगर शतरंज खेलने वाले खिलाड़ी बदल गए है| सत्ता हठी से साइकिल पर आ गयी और एक बार फिर से भ्रष्टाचार (ग्राम प्रधान रहते करोडो के घपले करने के आरोप) की गंगा में गोते लगाने के आरोपी ब्लाक प्रमुख के के चतुर्वेदी के राज खुल खुल कर बाहर आने लगे है| यही नहीं अब उनकी कुर्सी भी खतरे में है| अविअश्वास प्रस्ताव में कई ग्राम सचिव भी नोटिस देने के लिए मुख्यालय तक पहुचे थे| [bannergarden id=”17″]