आम आदमी पार्टी ने 5 सदस्यता शिविर लगाकर 2000 से ज्यादा सदस्य बनाये

Uncategorized

फर्रुखाबाद: आम आदमी पार्टी में सदस्य बनाने की रफ़्तार लगातार बारह रही है| इस रविवार अलग अलग 5 जगह शिविर लगाकर दो हजार से ज्यादा सदस्य बनाये गए| सबसे बड़ी बात है कि जनता का नयी पार्टी की ओर जुझान स्वयं बढ़ रहा है| लोग स्वयं शिविरो में पहुच कर सदस्यता ले रहे है| तीन शिविर नगर में तथा कमालगंज और कायमगंज में शिविर लगाये गए|
AAP SHIVIR BHOLEPUR
नगर क्षेत्र में भोलेपुर में सुनील गांधी ने शिविर लगाया| हैवतपुर गढ़िया की काशीराम कालोनी में, आवास विकास कॉलोनी में धीरेन्द्र फौजी ने शिविर का आयोजन किया वहीँ कमालगंज में विधान सभा प्रभा प्रभारी ऐनुल हसन ने शिविर लगवाया| इस दौरान कमालगंज में वजीजुद्दीन को आम आदमी पार्टी का नगर अध्यक्ष बनाकर नगर कमेटी का भी गठन शुरू किया गया|
AAP SHIVIR KAMALGANJ
कमालगंज में ऐनुल सहन ने शिविर के साथ सभा का भी आयोजन किया| जिला संयोजक अतुल शर्मा सभा के अध्यक्ष के तौर पर पहुचे थे| देश का पैसा देश में लाओ, बेईमानो को जेल पहुचाओ नारे के साथ सभा में जोश दिखायी पड़ा| अतुल शर्मा ने बताया कि रविवार को 2000 से ज्यादा लोगो ने सदस्यता ली है|[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]