81 करोड़ के ‘घर’ पर घिरे सीएम रमन सिंह

Uncategorized

Raman Singh Chief Ministerरायपुर: छत्तीसगढ़ के सीएम डॉक्टर रमन सिंह अपने नए आवास को लेकर विवादों में घिर गए हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सीएम साहब के लिए बनने वाला बंगले की कीमत इतनी है कि इसमें हजारों गरीबों के लिए इंदिरा आवास बनाए जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो, 12 एकड़ में बनने वाला सीएम निवास न्यू रायपुर में बनाया जाएगा जिसकी कीमत 81 करोड़ रुपए होगी। राज्य के सिविल इंजिनियर्स के एक ग्रुप के दावे के मुताबिक, 81 करोड़ रुपये में राज्य हाउज़िंग बोर्ड 1000 एलआईजी और 600 एमआईजी मकान बना सकता है। न्यू रायपुर डिवलपमेंट अथॉरिटी का यह प्रस्ताव फिलहाल वित्त विभाग के पास है जिसके इंचार्ज खुद डॉक्टर रमन सिंह हैं।
[bannergarden id=”8″]
सूत्रों ने बताया कि अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले महीने से मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के नए निवास का काम शुरू हो जाएगा। हालांकि, इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने अपने निवास का प्रस्ताव नए सिरे से बनाने की बात कही। वहीं, मीडिया में यह खबर लीक होने के बाद राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
[bannergarden id=”11″]
कांग्रेस पार्टी ने कहा, ‘रमन सिंह जिस सादगी की बात करते रहे हैं, यह निवास उनकी असली मानसिकता को दर्शाता है।’ गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 3 बेड रूम के मकान को लेकर सवाल खड़े करने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार के मुख्यमंत्री रमन सिंह अब अपने निवास को लेकर खुद विवादों में हैं।
[bannergarden id=”17″]