एक दिन ही जनता से मिलेंगे केजरीवाल

Uncategorized

arvindनई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अब हफ्ते में सातों दिन जनता दरबार नहीं लगा करेगा। सरकार के मंत्री सप्ताह में सिर्फ एक ही दिन जनता से मिला करेंगे। जनता अब अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकती है। जिन पर तीन दिन सें कार्रवाई की जाएगी।
[bannergarden id=”17″]
गौरतलब है कि शनिवार को जनता दरबार के वक्त हजारों की भीड़ उमड़ने के चलते अफरातफरी मच गई थी। इसके चलते केजरीवाल और उनके मंत्रियों को जनता दरबार बीच में ही रोकना पड़ा था।

[bannergarden id=”8″]
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के वक्त अरविंद केजरीवाल ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि दिल्ली में हर दिन जनता दरबार लगा करेगा। लेकिन आज केजरीवाल ने कहा कि जनता अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकत है। सप्ताह में एक दिन दिल्ली की जनता से मुलाकात किया करेंगे।
[bannergarden id=”11″]
वहीं सुरक्षा के सवाल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे कोई खतरा नहीं है। जनता को सुरक्षा की जरूरत है। मैं आम आदमी हूं और आम आदमी की तरह ही रहना चाहता हूं।