6 दिन में खत्म नहीं होगा भ्रष्टाचार: केजरीवाल

Uncategorized

arvindनई दिल्ली: दिल्ली की सत्ता में काबिज हुई आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर किसी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं है। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की और अपनी सरकार के कामकाज और योजनाओं के रोडमैप के बारे में उन्हें जानकारी दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि एलजी से सारे मुद्दों पर चर्चा हुई है। लोकायुक्त का ड्राफ्ट अभी बन रहा है। भष्ट्राचार को सबको मिलकर खत्म करना पड़ेगा। सरकार बनने के 6 दिन में भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]
विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने जनता से जनलोकपाल की तर्ज पर दिल्ली में लोकायुक्त के गठन का वादा किया था, इस मुद्दे पर केजरीवाल ने एलजी नजीब जंग के सामने अपनी बात रखी। एलजी जंग के साथ हुए केजरीवाल की पूरी बातचीत में भ्रष्टाचार अहम मुद्दा रहा।

आम आदमी पार्टी की सरकार के आज 10 दिन हो गए हैं। आज दिल्ली विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है। उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात के वक्त केजरीवाल के साथ कानून मंत्री सोमनाथ भारती, दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी एस बस्सी और दिल्ली की गृह सचिव अर्चना अरोड़ा भी मौजूद थीं। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि भ्रष्टाचार के खिलाफ किस तरह की रणनीति बनाकर उससे निपटा जाए। बैठक के बाद बाहर निकले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीत के लिए जरूरी है कि सब साथ मिलकर लड़ें।