नए साल में सपा विधायक ने रंगारंग जश्न के साथ रामेश्वर यादव की करायी जनसभा

Uncategorized

फर्रुखाबाद; नए साल का कैलेंडर बदल गया है| और इसी के साथ सत्ताधारी नेताओ के सुर भी बदल गए लगते है| इसे आप पार्टी की खामोशी से सुनायी दे रही आहट का खौफ समझे या फिर नेताओ के बदलते नैतिक मूल्य| बहुत जल्दबाजी होगी इस पर निष्कर्ष निकलने की| पूरा एक साल पड़ा है इस सबके लिए| फिलहाल तो चार माह बाद होने वाले लोकसभा चुनाव की चर्चा और नए साल के जश्न में डूबा जाए| इस मौके पर रामेश्वर यादव को सिक्के से तौला गया|
RASHID JAMAL FARRUKHABAD
नए साल के जश्न में बुलबुल कोल्ड स्टोर कमालगंज में स्थानीय विधायक जमालुद्दीन और ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल ने गीत संगीत का आयोजन कराया और लगे हाथ कार्यक्रम में आनंद लेने आयी जनता को रामेश्वर यादव को जिताने के लिए सन्देश भी दे डाला| कोल्ड स्टोर में जमकर भीड़ उमड़ी| छोटी सी जनसभा भी लग गयी| सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के साथ सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, विश्वास गुप्ता भी मंच पर मौजूद रहे| जनसभा को राशिद जमाल ने सम्बोधित करते हुए भ्रष्टाचार को दूर करने का नए साल मे संकल्प लिया| कांग्रेस के सलमान खुर्शीद को वादे पूरे न करने पर आड़े हाथो लिया|
[bannergarden id=”8″]
सपा विधायक जमालुद्दीन ने जनता को भरोसा दिलाया कि किसी भी कीमत पर बालू में अवैध वसूली अब न चलने दी जायेगी| एक ट्राली का सरकारी शुल्क मात्र 50 रुपये है| इससे ज्यादा जो वसूले जनता उनसे सीधे सम्पर्क करे| वे जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े| विधायक की इस बात पर जनता ने खूब तालियां पीटी| रामेश्वर यादव की जीत लिए लिए जमालुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी इज्जत का वास्ता देकर जनता से वोट मांगे|
[bannergarden id=”11″]
सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव ने जनता से उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की| उन्होंने कहा कि एक बार सलमान खुर्शीद से वे जब मिलने गए तो उन्होंने बिना अपनी हार की बात किये उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया था| अब जनता के हाथो उनकी तकदीर है|

इस मौके पर आर्केष्ट्रा के महिला और पुरुष कलाकारो ने नए साल में जोश और जश्न का माहौल बनाते हुए गाया- तमंचे पर डिस्को …

[bannergarden id=”17″]