MARY CHRISTMAS- खूब बजी जिंगल बेल, खूब सजी चर्च

Uncategorized

Priest-Kishan-Maseeh-Farrukफर्रुखाबाद: बड़े दिन पर प्रभु की प्रार्थना में पादरी ने जनता को भ्रष्टाचार से दूर रहने और मेल मिलाप एवं प्रेम का सन्देश दिया| कई दिन से चल रही तैयारियो के बाद क्रिसमस दिवस पर युवाओ से लेकर बुजुर्गो के चेहरो पर रौनक और रुमानियत दिखायी पड़ रही थी| कहीं सांताक्लाज बच्चो को टाफी और चाकलेट बाँट रहे थे तो लोग एक दूसरे को किस कर मैरी क्रिसमस कर प्रभु के प्रेम सन्देश का एहसास करा रहे थे| चर्चो को खूब सजाया गया| और चर्च में आने वाले भी खूब सज धज कर पहुचे| चारो तरफ बस प्रेम ही प्रेम झलक रहा था|
Marry-Christmas1

Marry-Christmasऔर यू एक और बड़े दिन का आयोजन सफलता पूर्वक और हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हो गया| रंगीनी दुनिया में मानवता का एहसास और मानुष का जीवन पाना और उसे फिर सफलता पूर्वक जी लेना ही सबसे बड़ी मानव उपलब्धि है| चर्च में पादरी किशन मसीह ने बड़े दिन पर प्रभु यीशु मसीह के जन्म का लक्ष्य और कारण बताते हुए उसे अनुसरण करने का आवाहन किया| भ्रष्टाचार की समस्या पर भी चर्च में प्रार्थना हो रही है ये देख कर एक सुखद एहसास भी दिखायी पड़ रहा था| धार्मिक संस्थाओ की बड़ी जिम्मेदारी समाज के निर्माण में होती है और वहाँ भी पहला मुद्दा भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना चल रहा है| MARRY CHRISTMAS to all readers of JNI.

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]