केजरीवाल ने लगाया दरबार- कहा जोड़ लो कटे कनेक्शन

Uncategorized

kejriwal-jantaनई दिल्ली। दिल्ली के सीएम बनने जा रहे अरविंद केजरीवाल ने अभी से जनता दरबार लगाना शुरू कर दिया है। आज केजरीवाल ने सुबह 9 बजे लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान केजरीवाल ने एक फरियादी की समस्या पर कहा कि लोग अपने कटे कनेक्शन जोड़ लें। इस दौरान अधिकतर लोगों ने केजरीवाल का साथ देने और उन्हें इसी तरह आगे बढ़ने का हौंसला दिया।

अरविंद केजरीवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि अभी तो अपनी सरकार बनी नहीं है। कुछ मूल चीजें हैं जो सामने आई हैं। मोटे तौर पर पानी ठेकेदारी प्रथा, सीवर, रेहड़ी पटरी वाले अनअथॉराइज्ड कॉलोनी समस्याएं हैं। ये जीत आप लोगों की जीत है। थोड़ा सा समय दीजिए। मैं ऐसे ही मिला करुंगा। मैं सरकार से बंगला नही ले रहा हूं। आप ही मेरी सिक्योरिटी हैं। मैं अगर सिक्योरिटी ले लेता तो आप लोगों से मिल नहीं पाता। जिस-जिस को मेरी सिक्योरिटी की चिंता है सुबह भगवान से प्रर्थना कर लिया करो।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने एक फरियादी के सवाल पर कहा कि जिनके बिजली के कनेक्शन कटे हैं जोड़ लें। आंदोलन के दौरान जितने लोगों के खिलाफ मुकदमे लगाए गए हैं, वो वापस लिए जाएंगे, हमने पहले ही कहा था। एक बार सरकार बन जाए, एक-एक करके हर समस्या को दूर करेंगे।