गांधी आश्रम को बचाने के लिए सर्वोदय मंडल के कार्यकर्ता करेंगे आमरण अनशन

Uncategorized

फर्रुखाबाद: सर्वोदय मंडल की बैठक में एक बार फिर गांधी आश्रम की संस्थाओ को बचाने का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया| संस्थाओ को निलनी से बचाने के लिए भी विचार विमर्श किया गया| फर्रुखाबाद की गांधी आश्रम की संस्थाओ के कर्मचारी भूखमरी की कगार पर पहुच गए है| उनकी विवाह योग्य हो चुकी बेटिओ के हाथ पीले न हो पाने का मलाल भी मंडल के पदाधिकारियो के माथे पर साफ़ दिखा|
Sarvodaya Mandal Farrukhabad
एक बार फिर तय किया गया कि मंगलवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जायेगा| इसके लिए एक दिन का सांकेतिक अनशन भी करने का निर्णय बैठक में लिया गया| गांधी आश्रम की संस्थाओ की मदद करने के लिए कई प्रयास किये जायेगे| एक दल बैंक मेनेजर से मिलेगा| एक प्रतिनिधि मंडल काबीना मंत्री का दर्ज प्राप्त मंत्री सतीश दीक्षित से भी मिलेगा| सतीश दीक्षित के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार से आश्रम का छूट का 10 लाख रुपये दिलाने की भी मांग की जायेगी| ज्ञात हो कि केंद्र और राज्य सरकार पर गांधी आश्रम फर्रुखाबाद का छूट का 20 लाख रुपया बकाया है| पहले इस बकाये की मांग की जायेगी और नहीं मिलने पर सर्वोदयी और गांधी आश्रम के कर्मचारी सामूहिक आमरण अनशन जिला और प्रदेश स्तर पर करेंगे|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
बैठक में मधुसूदन उपाध्याय, भगवान सिंह, गोपालबाबू पुरवार, अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह, स्वामी शिवानंद सरस्वती, प्रकाश बाल्मीकि, कमलेश यादव, महेश शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे|