4 महीने से वेतन न मिलने कर कर्मचारियों की पराग दुग्ध डेरी में हड़ताल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ के तहत चलने वाली पराग डेरी के कर्मचारीओ को ४ माह से वेतन न मिलने से सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है| हड़ताल करने वालो में सुपरवाइजर, फील्ड स्टाफ, लेबर स्टाफ और ट्रांसपोर्टर शामिल है| कर्मचारीओ ने काम बंद कर दिया है और पराग डेरी प्रशसन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है| वहीँ डेरी प्रशासन एक सप्ताह में भुगतान का आश्वासन देकर हड़ताल खोलने के लिए कर्मचारियो से वार्ता कर रहा है|
Parag-Dairy-Farrukahabad
डेरी में प्रतिदिन 35000 लीटर दूध आता है| कर्मचारियो की हड़ताल के चलते इस दूध को अभी (खबर लिखने तक 1.30PM ) तक शिफ्ट नहीं किया गया है| अगर दो घंटे तक ये दूध शिफ्ट नहीं किया गया तो 35000 लीटर दूध ख़राब हो जायेगा और कल नगर में पराग का दूध लेने वालो के सामने दूध का संकट भी खड़ा होगा|

Parag-Dairy-Strike

घाटे के चलते नहीं मिल पा रहा वेतन-
पिछली बसपा सरकार में दुग्ध संघ अध्यक्ष पर बसपा ने येन केन प्रकरेण कब्ज़ा जमाया था| चुनाव अभी अदालत में चुनौती की प्रक्रिया में है| उसके बाद बसपाइओ ने तत्कालीन जीएम् को मनमानी न चल पाने के कारन चलता कर दिया और अपने मन का जीएम बुला लाये| जैसा की सर्वविदित है घोटालो से पैसा कमाने के शौक़ीन बसपाई फर्रुखाबाद की पराग दूध डेरी की सत्यानाशी कराने से नहीं चुके| और जिस डेरी को वर्त्तमान जी एम डॉ नेपाल सिंह ने चार्ज सँभालते समय १.२ करोड़ का मुनाफा का थैला थमा था वो अब घाटे का भण्डार बन चुका है| पराग डेरी के कर्मचारी जी एम नेपाल सिंह के तबादले के साथ साथ घोटाले की जाँच की भी मांग कर रहे है| आखिर मुनाफे की डेरी एकाएक घटे की कैसे हो गयी| जबकि दुग्ध उत्पादन में जिले को हर वर्ष प्रदेश में अव्वल स्थान मिल रहा है| जाहिर है कर्मचारियो के आरोपो में कुछ तो दम होगी| लगता है कि बसपाई अध्यक्ष और जी एम मिलकर डेरी की बाट लगा गए|

Parag-Dairy-Strike-GM
वहीँ डेरी के जी एम डॉ नेपाल सिंह का कहना है कि डेरी 3.20 करोड़ के घाटे में नहीं केवल 1.2 करोड़ के घाटे में चल रही है| डेरी का पैसा नॉएडा पराग डेरी के पास 1.50 करोड़ फसा हुआ है इस कारण वेतन मिलने में देरी हो रही है| वे प्रयास कर रहे है कि जल्द से भुगतान प्राप्त कर कर्मचारियो का भुगतान कर दिया जाए|

जारी-