बेगम का क़त्ल कर जुआरी हुआ फरार

Uncategorized

Murder_Jarari_Farrukhabadफर्रुखाबाद: थाना जहानगंज क्षेत्र में बीती रात जुआ खेलने के विवाद में युवक ने पत्नी की हत्या कर दी और पकड़े जाने के भय से फरार हो गया। ग्राम जरारी मार्ग पर आज सुबह 35 वर्षीय महिला का शव देखा गया। शव को बुरी तरह से कुचला गया था। जिससे उसकी तुरंत पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष राघवन कुमार सिंह व हलका इंचार्ज एम पी सिंह ने जांच पड़ताल की। काफी देर बाद गांव वालों ने शव की शिनाख्त कर बताया कि यह शव गांव के पुन्ना कुरैसी की पत्नी जीनत का है।

जीनत गर्भवती थी। बताया गया कि शिराज उर्फ़ पुनुआ जुआ खेलता था। जिसके कारण आये दिन पत्नी से विवाद होता था। बीती रात विवाद होने पर जीनत घर से नाराज होकर चली गयी। पुन्ना ने जीनत को ढूंढ लिया और किसी वजनी सामान से उसके सिर को बुरी तरह कुचल कर मार डाला। पुनुआ ने ससुराल में अपनी पत्नी की दुर्घटना की सूचना दी थी| ससुराल वालों के आने पर मामले का खुलासा किया| मृतका के भाई मो रफ़ी ने दहेज़ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
पड़ोसी जिला कन्नौज के कस्बा सकराबा निवासी जीनत का तीन वर्ष पूर्व निकाह हुआ था। पुलिस अधीक्षक व सीओ ने मामले की जांच पड़ताल की।