सेना भर्ती- फर्रुखाबाद से 16000 युवक पहुचे| श्रावस्ती, बहराइच, पीलीभीत की बारी कल

Uncategorized

FARRUKHABAD : फतेहगढ़ कैंट में कल शुक्रवार दिनांक 6 दिसम्बर 2013 को श्रावस्ती, बहराइच और पीलीभीत जनपद के अभ्यर्थिओं की भर्ती का मौका होगा| इस संबंध में भर्ती संयोजक कर्नल परमिंदर सिंह ने बताया कि भर्ती में शामिल होने वाले युवको को सुबह 4 बजे टोकन दिया जायेगा| आज गुरूवार को फर्रुखाबाद जनपद के 16500 युवको ने सेना भर्ती में भाग लिया जिसने 600 युवको को चुना गया| इन दिनों फतेहगढ़ के राजपूत रेजिमेंट में सैनिको की मेगा भर्ती कार्यक्रम चल रहा है|ARMY PHOTO 1

श्रावस्ती और बहराइच जनपद के युवको के लिए सभी ट्रेड में रिक्तिया है| वहीँ पीलीभीत के लिए ट्रेडमैन की भर्ती होगी| इस बार भर्ती गंगा तट पर कैंट क्षेत्र में बरगदिआ घाट पर आयोजित की गयी है| भर्ती में शामिल होने वाले युवको को सुबह 4 बजे से टोकन वितरण शुरू हो जायेगा|[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]runing force bharti token