स्टेट बैंक की सामाजिक सेवा की मुहिम सराहनीय तथा अनुकरणीय : सतीश दीक्षित

Uncategorized

FARRUKHABAD : स्टेट बैंक आफ इण्डिया स्टाफ एसोसिएशन के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दीक्षित ने कहा कि स्टेट बैंक आफ इण्डिया स्टाफ एसोसिएशन की सामाजिक सेवा की मुहिम सराहनीय तथा अनुकरणीय है। शैक्षिक स्तर बनाने के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता अच्छी भूमिका निभा रही है।shiv om ambar pikku babu - ms siddique - sateesh dixit - vijay awasthi

उन्होंने विजयी प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वे और अधिक श्रम करें तथा समाज में शिक्षा का उजियाला फैलाने में अपना योगदान करें। समारोह का संचालन करते हुए स्टेट बैंक आफ इण्डिया स्टाफ एसोसिएशन कानपुर परिक्षेत्र के सहायक महामंत्री विजय अवस्थी ने बताया कि वर्ष 1997 से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पूरे भारतवर्ष में केवल फर्रुखाबाद जनपद में इस तरह का आयोजन अपने आप में अनूठा कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति की धरोहर है हम उन सभी का सम्मान करते हैं जो समाज को दिशा प्रदान कर रहे हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इससे पूर्व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि एवं साहित्यकार शिवओम अम्बर, प्रख्यात अर्थशास्त्री डा0 एम एस सिद्दीकी, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शिक्षक डा0 एन डी सिहं को शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्हं भेंट कर सम्मानित किया। बद्री विशाल कालेज के प्रबंधक विनोद दुबे, राजेन्द्र त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया।state bank

श्री अवस्थी ने बताया कि 22 स्कूलों के 44 छात्र/छात्राओं को प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त हुई। जिनमें 21 छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गयी एवं शेष को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। रमेशचन्द्र कश्यप, सुग्रीव सिंह गंगवार, अजय सक्सेना, पी के शुक्ला को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पी के शर्मा मुख्य प्रबंधक प्रशासन एवं संचालन सहायक महामंत्री विजय अवस्थी ने किया। उमेश गुप्ता, राजू टण्डन, रामकुमार, सामवेदी, गिरीश अग्रवाल मौजूद रहे।

प्रथम स्थान पाने वाले सीपी वीएन के छात्र अक्षत तिवारी को स्व0 सौमित्र चतुर्वेदी अवार्ड से सम्मानित किया गया। बालिका विद्या मंदिर की वैष्णवी कश्यप को ग्रुप ए में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। जिसको क्षमा सामवेदी स्मृति अवार्ड प्रदान किया गया। विद्या मंदिर इण्टर कालेज तिर्वा की कुमारी प्रिया ने ग्रुप ए में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसे शकुन्तला देवी स्मृति अवार्ड प्रदान किया गया।

मुकेश गुप्ता, मुख्य प्रबंधक एस के मिश्रा, पल्लवी अवस्थी, अर्पिता, vinod dubey badri vishal. pikku babu - ms siddiqueशोभा, सत्यवती अग्निहोत्री, प्रमोद गंगवार की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।