आलू फैक्ट्री तथा दूध फैक्ट्री से नहीं होने वाला किसानों का भला

Uncategorized

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) :  भाजपा का कुआंखेडा, कायमगंज नगर संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये पूर्व सांसद चन्द्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू ने विदेशमंत्री पर निशाना साधते हुये कहा कि चूजे देने वाला देश को क्या चलायेगा। आलू फैक्ट्री तथा दूध फैक्ट्री से किसानों का भला नहीं होने वाला है।MUKESH RAJPUT

रविवार को भाजपा का कुआंखेडा तथा कायमगंज नगर कार्यकर्ता सम्मेलन नगर के मुहल्ला पृथ्वीदरवाजा में पूर्व भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। इस दौरान कुआंखेडा, कायमगंज नगर के प्रभारी पूर्व सांसद चन्द्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू ने सभी बूथ लेबिल कार्यकर्ता, सैक्टर प्रमुख और भवन प्रभारियों को भाजपा के मत में माहौल बनाने तथा घर घर जाकर भाजपा की उपलब्धियां गिनाने तथा संगठन को मजबूत करने की बात की।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इसके बाद उन्होंने सीधे विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पर निशाना साधते हुये कहा कि चूजे देने वाला क्या देश को आगे बढ़ायेगा। फर्रुखाबाद की जनता जानती है, वह 1991 से 1996 तक सांसद रहे। इसके बाद वह 2009 से 2013 तक सांसद हैं। फर्रुखाबाद की जनता के लिए इतने वर्षो में उन्होंने क्या किया है। हां यह जरूर है कि उन्होंने चिप्स फैक्ट्री तथा दूध फैक्ट्री का तो उद्घाटन कर दिया है लेकिन इससे फर्रुखाबाद की जनता को कोई फायदा नहीं पहुंचने वाला।

उन्होंने आगे बोलते हुये कहा कि इस बार राम मन्दिर से बडी लहर मोदी की है यह बात कुछ दिन पहले ही साक्षी महाराज ने कही थी। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अब मोदी के पीछे लडकी लगा दी है और मोदी के पीछे सीबीआई लगा दी है। कांग्रेस पार्टी का यह पुराना हथियार है जो वह इस्तेमाल कर रही है। अब हिन्दुस्तान के हर एक बच्चे की जुवान पर नमो नमो है जिससे कांग्रेस पार्टी पूरी तरह बौखला चुकी है और गालियां दे रही है। सरदार बल्लभ भाई पटेल अगर देश के प्रधानमंत्री होते तो देश की तश्वीर कुछ अलग होती यह आप और हम सभी जानते हैं। उन्होंने वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने तथा घर घर जाकर भाजपा की उपलब्धियां गिनाने की अपील की।

वहीं भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि गुजरात में कई बार नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री बने हैं अब उन्हे प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है। इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के हाथों को मजबूत बनायें। वहीं उन्होंने भी सपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुये कहा कि आप लोग उनकी छवि अच्छी तरह से जानते हैं कि वह किस छवि के व्यक्ति हैं। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पर भी बोलते हुये कहा कि दूध की फैक्ट्री, आलू की फैक्ट्री लगाने से फर्रुखाबाद का भला नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही सलमान खुर्शीद पर भी 75 लाख रूपये के घोटाले का आरोप लगा था। उन्होंने विकलांगों तक के पैसे को नहीं छोडा। उन्होंने कहा कि अब भगवान भरोसे चुनाव जीतने की बात छोड दो अब हमें एकजुट होकर चुनाव लडना है। ऐसी स्थित में हमारा सबसे पहला काम यह है कि हम गांवों में घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाये और पार्टी के हाथों को मजबूत बना दें।

इस दौरान भाजपा के मुकेश राजपूत, नगर अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, सतीश अग्रवाल, विमल कटियार, प्रभात अवस्थी, रश्मि दुबे, मंजू अग्रवाल, रामपाल वर्मा, सुरेन्द्र सिंह कठेरिया, गौरव दुबे, रामसिंह गौतम एडवोकेट, अरविन्द तिवारी, प्रवेश कोरी, सियाराम कोरी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।