साक्षी ने बदला पैंतरा: बोले कल्याण के दिल में बसते हैं हम

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत के सिविल लाइन स्थित आवास पर पहुंचे पूर्व सांसद सच्चिदानंद साक्षी ने इस बात को पूरी दमदारी से कहा कि इस समय कल्याण सिंह के दिल की धड़कन में वह बसते हैं और मरते दम तक कल्याण सिंह से अलग नहीं होंगे।sachhidanand sakshi jee maharaj- bhoodev rajput- dileep bhardwaj- satyapal singh- shusheel shakya

साक्षी महाराज ने वैसे तो फर्रुखाबाद की टिकट पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन इस बात के संकेत जरूर दे दिये कि फर्रुखाबाद की टिकट पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के इशारे पर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्तमान में जिस किसी को भी टिकट देगी वह प्रत्याशी शतप्रतिशत जीतेगा अन्यथा वह अपने कपड़े उतार दें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नमो की गूंज पूरे देश में है। जिसको लेकर विरोधी पार्टियां घबरा गयी हैं। पार्टियों के अंदर खलबली मची है। नमो की गूंज को देखते हुए सपा, बसपा, कांग्रेस से तकरीबन 40 लोग भाजपा से टिकट मांग रहे हैं। जिस पर आला कमान का निर्णय होना है।

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही साक्षी महाराज ने फिर एक बार पैंतरा बदल दिया है। जहां एक तरफ उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद उनके लिए अब वृंदावन हो गया है। यहां पर जो भी विकास की गंगा बहायी वह उनके द्वारा बहायी गयी। वर्तमान सांसद सलमान खुर्शीद ने विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया।

उन्होंने कहा कि जब वह फर्रुखाबाद से सांसद बने थे तो उन्होंने रेलवे की बड़ी लाइन का प्रस्ताव दिया था। संत आशाराम बापू पर लगे आरोपों के बारे में पूछे जाने पर साक्षी महाराज मीडिया पर ही भड़क गये और कहा कि जितने बड़े बड़े आरोप आशाराम पर लगाये जा रहे हैं वह उतने बड़े नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि आशाराम संत नहीं हैं वल्कि कथावाचक हैं। लेकिन नारायन स्वामी की फरारी पर पांच लाख रुपये का इनाम रखने की बात पर उन्होंने जेएनआई को विशेष बातचीत में बताया कि नारायन स्वामी तथाकथित संत हैं। उसकी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार के अलावा केन्द्र सरकार की भी है। नारायन स्वामी विदेश न भाग पाये इसके लिए पुलिस और सेना को भी कड़ी नजर रखनी होगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

उन्होंने कहा कि नारायन स्वामी को कानून की मर्यादा का पालन करना चाहिए और इस तरह से भागकर कानून का उल्लंघन तथा कथित नारायन स्वामी को शोभा नहीं देता। फिलहाल जिला कमेटी से कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचा। शिवाय जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना के। साक्षी महाराज के दो दिवसीय दौरे से कई जगह जाने का कार्यक्रम है।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत के अलावा पूर्व विधायक सुशील शाक्य, अशोक कटियार, शैलेन्द्र राजपूत, किसान मोर्चा के महामंत्री धर्मेन्द्र कटियार, सत्यपाल सिंह, डा0 राजेश्वर सिंह, नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़, मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्धाज आदि मौजूद रहे।