विवाहिता की मौत पर मायके वालो के पहुचते ही ससुराली शव छोड़ भागे

Uncategorized

NABABGANJ (FARRUKHABAD) : थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम अटसेनी पहाड़पुर में एक विवाहिता की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोगों के पहुंचते ही ससुराली शव छोड़कर भाग खड़े हुए। घटना के सम्बंध में परिजनों ने थाना नबाबगंज में रिपोर्ट दर्ज करायी। जिसके बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

क्षेत्र के गांव अठसेनी पहाड़पुर निवासी राजेंद्र तिवारी के पुत्र संजय तिवारी की शादी वर्ष 2005 में एटा के थाना जैथरा के गांव बिछन निवासी महेंद्र पाल की पुत्री वसुधा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद संजय अक्सर वसुधा से मारपीट करने लगा। शिकायत पर मायके वालों के समझाने के बावजूद संजय में सुधार नहीं हुआ। इस पर परिजन वसुधा को मायके बुला ले गये और मुकदमा दर्ज कराया। दो वर्ष पूर्व मुकदमे में समझौते के बाद वसुधा पुन: ससुराल आ गई। शनिवार रात संजय ने फोन पर मायके वालों को बीमारी से वसुधा की मौत की जानकारी दी। मायके वालों ने पहुंचकर देखा तो वसुधा के शरीर पर चोटों के निशान थे। इस पर उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। चचेरे भाई देवेंद्र कुमार ने पुलिस को सूचना दी। ससुरालीजन भाग गये। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। एएसपी रामभवन चौरसिया, सीओ योगेश कुमार ने मौके पर पहुंच परिजनों से जानकारी ली।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

वसुधा की बहन पुष्पा देवी, सरोज, आशा देवी, सुधा देवी, निशा देवी व चचेरे भाई देवेंद्र कुमार ने बताया कि संजय शराब पीने का लती है। भाई न होने से मां-बाप की मौत के बाद जमीन बराबर मिली थी। अपने हिस्से की जमीन बेचकर संजय ने रुपये खर्च कर लिये। इससे दोनों में अक्सर विवाद होता था। इससे ही वसुधा की हत्या कर दी।

थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि देवेंद्र की सूचना पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।