आत्मविश्वास के कारण किसी भी परिस्थिति में नहीं डगमगाते आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 15 नवंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :Indian_Sweet_Girls-13

दिनांक 15 नवंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई

राशिफल 15 नवंबर 2013, शुक्रवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपाकी योजना ही आपकी मजबूती है, ऐसे ही चलते रहेंगे तो सबकुछ अच्छा होगा. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 2 है. अतिरिक्त आय का स्रोत मिलने से आय बढ़ेगी। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्य में परिवार का पूर्ण सहयोग रहेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आपको आपको कोई अवसर जरूर मिलेगा. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 13 है. सामाजिक कद बढ़ेगा। राजनीतिक प्रभाव से सप्लाई का आदेश मिलेगा। पुराने दिए हुए कर्ज की वापसी से खर्च की पूर्ति होगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज के दिन आप जो भी काम करेंगे वह पर्फेक्ट होगा. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 29 है. सामाजिक कार्यक्रमों में आर्थिक सहयोग देंगे। परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। संतान के सहयोग से खर्च पूरा होगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आप अपना काम करते रहिए, आपको सफलता जरूर मिलेगी. आपका लकी रंग सी ग्रीन और लकी नंबर 3 है. नया परिचय उपयोगी रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। परिवार के साथ व्यापारिक यात्रा होगी। अतिरिक्त काम का प्रतिफल मिलेगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

अपने अंदर थोड़ी सी उदारता लाइए आपके लव लाइफ के लिए बहुत ही अच्छा होगा. आपका लकी रंग ब्राउंन लकी नंबर 8 है. स्थाई संपत्ति, मकान, जमीन खरीदी की संभावना है। मित्र के सहयोग से वित्तीय समस्या हल होगी। परिवार की आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

बीते कुछ दिन से संगठित न होने की वजह से आप परेशान है, लेकिन आज सबकुछ सही हो जाएगा. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 14 है. आवश्यक सुविधा की वस्तुओं की खरीदी होगी। राजनीतिक परिचय सहयोग से व्यवसाय बढ़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन फलदायी रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आपकी रचनात्मकता चरम सीमा पर है, आज इसका फायदा आपको जरूर मिलेगा. आपका लकी रंग वर्मिलियन और लकी नंबर 15 है. मित्रों से मेल-मिलाप से खुशी रहेगी। संयुक्त व्यवसाय का अधिकार मिलेगा। परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा। यात्रा फलदायी होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

जो डाइट आप ले रहें वह आपके लिए सही साबित हो रहा है. आपका लकी रंग स्टील ग्रे येलो और लकी नंबर 6 है. ग्राहकों से धौंसबाजी से व्यापार में हानि होगी। नौकरी में अधिकारी काम से संतुष्ट रहेंगे। परिवार में मेहमानों के आने से खर्च बढ़ेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अगर आप किसी डील में पड़ते हैं तो आप इसमे उलझ सकते हैं. आपका लकी रंग सफेद लकी नंबर 10 है. नौकरी में परिवर्तन का योग है। नया परिचय उपयोगी रहेगा। सफलता से साहस व आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा कष्टप्रद रहेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आपको अपनी लाइफ में सही निर्देशन की जरूरत महसूस हो सकती है. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 12 है. मांगलिक कार्य में भाग लेने के लिए बाहरगांव की यात्रा होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। वित्तीय संकट दूर होगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

गलत कारण के लिए अपने आप बदलना ठीक नहीं रहेगा. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 1 है. बिना सोचे किए गए सौदे में रुचि होगी। नए मकान में किराएदार से परेशानी होगी। जीवनसाथी से विवाद होगा। सामाजिक कार्यों का दबाव रहेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आप यह देखेगें कि आप ने जितना सोचा था आपकी क्षमता उससे कही ज्यादा है. आपका लकी रंग स्कार्लेट और लकी नंबर 19 है. व्यापारिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी में क्रियान्वित कार्य समय से कर लेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य की आपाधापी रहेगी।