सीपी वीएन में चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Uncategorized

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : सीपी विद्या निकेतन में पण्डित जवाहरलाल नेहरू के 124वें जन्म दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने चाचा नेहरू को याद करते हुए अनेक जानकारियां दीं। इस दौरान विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।cp vn

विद्यालय की छात्रा तनिष्का गुप्ता ने नेहरू जी की सोच व विचार धारा से अवगत कराया। छात्र अभय पाण्डेय ने प्रथम प्रधानमंत्री के व्यक्त्वि पर प्रकाश डाला एवं छात्रा शुतल गुप्ता ने चाचा नेहरू के कृतित्व से परिचित कराया। प्रधानाचार्य पी रथ ने बाल दिवस पर सच्चे अर्थों में एक बालक बनने की प्रेरणा देते हुए बाल दिवस की शुभकामनायें दीं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

बाल दिवस के उपलक्ष में इण्ट हाउस गणित एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक उद्योगपति सत्य प्रकाश अग्रवाल ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। कनिष्ठ वर्ग में पीस हाउस से निक्षरिका रस्तोगी, प्रज्ञा गंगवार, आकर्ष सिंह, रितिक गुप्ता, चैरिटी हाउस से शगुन चौहान, अक्षत तिवारी, आयुषी अग्रवाल, कशिश वर्मा, होप हाउस से क्रति अवस्थी, अभिनव गुप्ता, रित्या सिंह, श्रेया मिश्रा व आयुषी त्रिवेदी ने प्रतिभाग किया। जिसमें चैरिटी हाउस प्रथम स्थान पर रहा।cp vn1

वहीं वरिष्ठ वर्ग में पीस हाउस से अनूप सिंह, अमन शाक्य, आयुषी गुप्ता, अरमान खान, चैरिटी हाउस से अन्वि चौहान, अपूर्वा चतुर्वेदी, प्रज्जवल सिंह, शिवम कौशल, होप हाउस से सोनम यादव, नर्मदा चौहान, अभय पाण्डेय, अवन्तिका बाजपेई एवं ज्वाय हाउस से रचित सिंह गंगवार, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, निशान्त मिश्रा व रिषभ द्विवेदी ने प्रतिभाग किया। जिसमें होप हाउस प्रथम स्थान पर रहा।cp bn 2

विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश अग्रवाल ने पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र दिये एवं अपने उदबोधन में बाल दिवस की शुभकामना देते हुए छात्रों को एक सफल जीवन जीने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य पी रथ ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार प्रकट करते हुए छात्रों की सोच को सकारात्मक बनाने का संदेश दिया। क्रियात्मक कार्य प्रभारी उप प्रधानाचार्य डा0 एन डी सिंह ने सभी क्विज मास्टर व निर्णायक मण्डल के प्रति आभार प्रकट किया। अवनीश चौहान ने समय निर्धारण किया। ओपी सिंह गिरि, अमित मिश्रा, पंकज शुक्ला, मुफीद शाह आदि उपस्थित रहे।