बेटी ने लगाया बाप पर यौन उत्पीड़न का आरोप

Uncategorized

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साहबगंज चौराहे पर किराये पर रहने वाले सुधीर अग्निहोत्री की पत्नी नीलम बीती रात कही गायब हो गयी थी। जिसके बाद उसके पिता ने पति सुधीर अग्निहोत्री पर ही पुत्री को गायब करने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने रविवार को नीलम को उसके मौसा गंगानगर कालोनी अंगूरीबाग निवासी बबलू के यहां से बरामद कर लिया। बरामद नीलम ने अपने पिता पर ही योन उत्पीड़न का आरोप लगाया है व पति पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता व पति को गिरफ्तार कर लिया है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

विदित हो कि थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम खन्डौली निवासी श्यामबिहारी पुत्र छोटेलाल अवस्थी अपने पुत्र को पढ़ाने के लिए साहबगंज चौराहे पर एक कमरा किराये पर लेकर रह रहे थे। साथ में उनकी पत्नी श्यामादेवी भी रह रही थी। उसी मकान में श्याम बिहारी ने एक कमरे में अपनी पुत्री नीलम पत्नी सुधीर अग्निहोत्री निवासी पचदेवरा हरदोई को भी कमरा किराये पर दिलवा दिया था। कुछ समय बाद श्याम बिहारी वापस अपने गांव लौट गये। लेकिन नीलम और सुधीर उसी मकान में किराये पर रह रहे थे।saman father - husband

श्याम बिहारी ने आरोप लगाया कि सुधीर के मकान मालिक की पत्नी के साथ अवैध सम्बंध हो गये थे। जानकारी होने पर वह उनकी पुत्री नीलम के साथ मारपीट करने लगे। बीते 7 नवम्बर को शाम 8 बजे दमाद सुधीर अग्निहोत्री ने फोन पर नीलम के अचानक गायब हो जाने की सूचना दी। सूचना मिलने पर 9 नवम्बर को श्याम बिहारी सुधीर अग्निहोत्री के पास साहबगंज चौराहे पर उसके किराये के कमरे पर पहुचे। श्याम बिहारी ने आरोप लगाया कि सुधीर अग्निहोत्री व मकान मालिक ने मिलकर मारपीट की व जान से मारने की धमकी भी दी और पुत्री का पता नहीं बताया। श्याम बिहारी शहर कोतवाली में तहरीर दी है।

पिता श्याम बिहारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने संभावित स्थानों पर नीलम को खोजने का प्रयास किया। जिस पर रविवार को पुलिस ने नीलम को उसके मौसा बबलू निवासी गंगा दरबाजा अंगूरी बाग से बरामद कर लिया।

पुलिस के सामने ही नीलम ने अपने ही सगे पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। नीलम ने कहा कि पिता मेरे साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास करते थे। जिस पर पति भी मारते पीटते थे। पुलिस ने पिता श्याम बिहारी व पति सुधीर अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।

एसएसआई हरिश्चन्द्र ने बताया कि तहरीर को कादरीगेट चौकी इंचार्ज इनाम सिह को दे दिया गया है जांच करायी जा रही है।