सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई  की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 9 नवंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : girl

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2016, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा।

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी,
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह
* सोनिया गांधी
* शत्रुघ्न सिन्हा

राशिफल 09 नवंबर 2013, (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपके पास अपने व्यक्तिगत अनुभव से सीखने को बहुत कुछ है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 2 है. परिवार में खुशी, उत्साह का वातावरण रहेगा। जवाबदारी के कार्य पूर्ण सफलता के साथ पूरे होंगे। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आपका विचार की किसी को बहुत ही ज्यादा जरूरत है. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 13 है. खान-पान में सावधानी बरतें। अच्छे दिन का लाभ उठाना आपके हाथ में है। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

इस समय आपको कोई भी सफलता मिले तो इसमे हैरानी होने की कोई भी जरूरत नहीं है. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 21 है. परिवारजनों से मतभेद हो सकता है। व्यावहारिकता से कार्य करने पर सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

यह एक ऐसा समय है जहां पर आप यह विचार कर सकते हैं कि कौन सी चीज सही है और कौन सी नहीं. आपका लकी रंग गोल्डन लकी नंबर 22 है. नौकरी में पदोन्नति और स्थानांतरण की संभावना बनती है। कई दिन के रुके काम पूरे होने के योग हैं। प्रयास सार्थक होंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आने वाले दिनों में आपकी वित्तीय स्थिति सुधरेगी. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 16 है. व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। ऋण की ओर ध्यान नहीं देना चाहिए।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आप जिस राह पर आगे बढ़ रहे हैं उसकी सही दिशा आपके मेंटोर दिखा सकते हैं. आपका लकी रंग मस्टर्ड और लकी नंबर 19 है. मन में उल्लास व जोश रहेगा जो आपके कार्य तथा व्यापार को नई गति प्रदान करेगा। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपकी लाइफ में कोई बड़ी गलतफहमी पैदा हो सकती है. आपका लकी रंग रॉयल ब्लू और लकी नंबर 10 है. रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा, प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है।

 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज के दिन आप अपने रचनात्मक विचार को शेयर कीजिए. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 7 है. आपकी व्यय करने की प्रवृत्ति आपको आर्थिक कष्ट प्रदान करेगी। शासकीय कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। व्यापार मध्यम रहेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अगर आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो ब्रेक लेने की जरूरत है. आपका लकी रंग ग्रीन लकी नंबर 19 है. शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कार्य में लापरवाही से बड़े नुकसान की आशंका है। व्यापारिक समस्याएं रहेंगी। मानसिक द्वंद्व रहेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज किसी की सधारण सी सलाह आपके काम को बहुत ही ज्यादा प्रभावित कर सकती है. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 3 है. परिवार में सुख-शांति होगी। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे। आर्थिक तंगी आ सकती है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

सामाजिक जीवन की तरफ थोड़ा सा ध्यान दीजिए. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 16 है. व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा तथा व्यापार में उन्नति होगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आपके द्वारा बोली गई छोटी सी बात भी गलत दिशा में ली जा सकती है. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 34 है. स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आलस्य न करें। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।