सेन्ट्रो ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

Uncategorized

KAMALGAJ (FARRUKHABAD) : थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम हाजी नगला के पास मंगलवार को शाम 3 बजे एक नशेड़ी सेन्ट्रो कार चालक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरे की लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। बाइक सवारों के एक साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे कानपुर हैलट के लिए रिफर किया गया है।KAR copy

सोमवार को दीपावली की पडवा मनाकर नशे की हालत में सेन्ट्रो कार संख्या यूपी 16 एएम 1648 का चालक कमालगंज से गुरसहायगंज की ओर जा रहा था। तभी  गुरसहायगंज से कमालगंज की ओर डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 76एम/ 2794 पर सवार तीन लोग श्याम नरायन पुत्र कुन्दनलाल निवासी ग्राम पहला कमालगंज, शीशराम पुत्र भवानी, राजकुमार पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी ग्राम बझेड़ा, कमालगंज जा रहे थे। तभी हाजीनगला गांव के निकट आमने सामने दोनो की टक्कर हो गयी।JAM copy

कार व बाइक की भिडन्त में श्याम नरायन की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। गंभीर घायल राजकुमार को लोहिया अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं लोहिया अस्पताल से शीशराम को गंभीर हालत में कानपुर हैलट के लिए रिफर कर दिया गया।INSPECTOR

क्षेत्र में दुर्घटना की जानकारी होते ही मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम लगाये ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिये जाने की मांग की। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को बुलाने की बात कही। तीन घंटे तक मुख्य मार्ग जाम बना रहा। जिसके बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट श्रीराम सचान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पांच लाख रुपये पीड़ित परिवारों को दिये जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खोल दिया गया।RAJKUMAR PHOTO copy

कार चालक सुनील प्रजापति निवासी नई बस्ती कमालगंज को पुलिस ने बचाकर थाने में बंद कर दिया। मंगलवार को कार चालक का चालान कर दिया गया। दुर्घटना कार चालक व बाइक सवारों के गंभीर नशे में होने से हुई बतायी गयी है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोनो वाहन सवारों ने नशे की हालत में होने के कारण वाहन कन्ट्रौल नहीं कर पाये।

मृतक राजकुमार का विवाह कोधी, जनपद हरदोई से हुआ था। उसकी पत्नी चिन्हांदेवी और मां रामश्री के अलावा चार मासूम बच्चों, 10 वर्षीय आदेश, 8 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी, 6 वर्षीय पुत्री अन्नपूर्णा, 4 वर्षीय पुत्र का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।