कांग्रेस पर्यवेक्षक नें लोकसभा प्रत्याशी के लिये मांगे लिखित सुझाव

Uncategorized

FARRUKHABAD :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य व आंध्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एमएलसी छगल रायडू नें आज सेठगली स्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल तिवारी के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी के बारे में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर लिखित सुझाब मांगे।  इस दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षक की भाषा को न समझ पाने से कांग्रेस पदाधिकारी काफी परेशान दिखायी दिये।congress parvekshak

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
फर्रूखाबाद के कांग्रेस पर्यवेक्षक वना कर भेजे गये श्री रायडू नें कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर पीसीसी सदस्यों बाबा जगदीशानन्द, आदिल कामरान डब्बू, एसएन जमा खां, अनिल मिश्रा, मृत्युंजय शर्मा तथा रामसेवक सिंह यादव से विचार विमर्श कर उनसे लिखित में सुझाव मांगे।

इसके अलाबा सातों व्लाक के प्रभारियों युवा संगठन, महिला संगठन तथा अन्य फ्र ण्टल संगठनों से भी विचार विमर्श कर लिखित में सुझाब मांगे। इस अबसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल तिवारी के अलावा नगर अध्यक्ष मो० इखलाक खॉं, तथा हरदोई के जिला कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर अजय सिंह तथा एटा के जिलाध्यक्ष भी पर्यवेक्षक रायडू के साथ रहे।

श्री रायडू नें बैठक के बाद बताया कि प्रान्तीय पर्यवेक्षक इससे पूर्ब दौरा करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिखित सुझाव कांग्रेस हाईकमान को दे चुके हैं। राष्टरीय स्तर से मैने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लिखित सुझाव प्राप्त कर इन सुझावों को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को सौंपेगे।

उसके बाद ही फर्रूखाबाद लोकसभा के प्रत्याशी का चयन दिल्ली में कांग्रेस संसदीय बोर्ड करेगा। संभवत: केन्द्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के बारे में ही केन्द्रीय संसदीय बोर्ड प्रत्याशी की घोषणा करेगा। इस अवसर पर अखिलेश तिवारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीता मिश्रा, मालती कटियार, जानकी शुक्ला, जीतू मिश्रा, मिर्जा हसीन बेग सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।