दिल के कोमल किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 22 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 22 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। images

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2015, 2020, 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 4, 13, 22, 31 है उनके लिए यह साल सावधानी रखने का रहेगा। वर्ष का स्वामी गुरु व मूलांक स्वामी राहु में परम शत्रुता है। गुरु-राहु की युति चांडाल योग बनती है। यह वर्ष काफी सावधानी बरतने का रहेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिवारिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। नौकरीपेशा के लिए सजगता अपेक्षित है। नवीन रोजगार अक्टूबर के बाद मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। शत्रु पक्ष से बचकर चलें। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचें।

मूलांक 4 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* रितु शिवपुरी
* नम्रता शिरोढकर
* उर्मिला मार्तोंडकर
* जावेद जाफरी

राशिफल 22 अक्टूबर 2013, मंगलवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आप किसी चीज को लेकर तनाव में मत रहिए, हो सकता है आज कुछ अच्छा हो. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 23 है. प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

अपने दोस्तों के साथ समय को बिताइए. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 11 है. महत्वपूर्ण कार्यों में प्रयास करने पर सफलता के योग हैं। मनोकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक सुख-समृद्धि बढ़ेगी। संतोषप्रद वातावरण रहेगा

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आप किसी जरूरी काम के लिए लेट हो सकते हैं. आपका लकी रंग साफरेन और लकी नंबर 19 है. खान-पान की गड़बड़ी से पेट की परेशानी हो सकती है। रुके कामकाज, लेन-देन में सुधार की संभावना है। कार्य स्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

कोई भी जानकारी आपको मिले तो उसे नजरंदाज मत कीजिएगा. आपका लकी रंग पर्पल लकी नंबर 7 है. सामाजिक प्रशंसा एवं यश बढ़ेगा। स्वाध्याय में रुचि जागृत होगी। आर्थिक करार, लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार में नए और लाभकारी अनुबंध होंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आजकल जिस भी समस्याओं का आप सामना कर रहे हैं, उसका हल आज निकल सकता है . आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 22 है. भौतिक सुख के साधनों की प्राप्ति या खरीदी के योग हैं। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। व्यावहारिक दक्षता बढ़ाना होगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आप किसी बात को लेकर निराश हो सकते हैं, इसलिए आप सावधान रहिएगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 24 है. व्यापारिक विवादों को निपटाने में देर न करें। चोरी से सावधान रहें। व्यर्थ कार्यों में ऊर्जा की बर्बादी होने से मन दुःखी रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

किसी भी तरह के बहस में आज आप मत पड़िए, आपला लक आपके साथ नहीं है . आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 4 है. अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त कर सकेंगे। प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

यदि आप अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहते है तो अपने द्वारा बनाए गए योजना से चलिए. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 19 है. प्रयत्नों के बावजूद असफलता मिलने के योग हैं। यात्रा कष्टप्रद रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। खर्चों में कमी आवश्यक है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अपने अच्छे समय को सही तरह से बिताइए. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 38 है. जीवन के प्रति आशावादी दृष्टिकोण रहेगा। व्यापारिक यात्राएं हो सकती हैं। विलास सामग्री पर व्यय होगा। कोर्ट-कचहरी, मुकदमे, विवाद आदि में सतर्कता रखना होगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज की सारी यादे एकत्रित कीजिए, अपने दोस्तों के साथ जीवन का आनंद लीजिए लेकिन सावधानी से. आपका लकी रंग रॉयल लकी नंबर 8 है. आजीविका के क्षेत्र में लाभकारी परिवर्तन के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में वांछित सफलता मिलने की संभावना है। गुप्त विरोधियों से सावधान रहें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप नए लोगों से मिलेगे. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 37 है. भाइयों एवं रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही नहीं रखें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

हो सकता है आज का दिन घर पर बिते इसलिए सारा काम कर लीजिएगा. आपका लकी रंग लाइट ब्लू और लकी नंबर 12 है. वैवाहिक चर्चा चलेगी। समय का सदुपयोग करके उचित परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में संलग्न रहकर समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी।