दार्शनिक स्वभाव होने के बावजूद विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 21 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : indian_actress - girl

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2013, 2019, 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 3, 12, 21, 30 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। आपकी पिछले समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। अविवाहित भी विवाह के बंधन में बंधने को तैयार रहें। नौकरीपेशा उन्नति पाएंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में सफल होगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद-वातावरण मिलेगा। विशेष परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

मूलांक 3 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जनरल मानेक शॉ
* औरंगजेब
* अब्राहम लिंकन
* स्वामी विवेकानंद
* डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

राशिफल 21 अक्टूबर 2013, सोमवार (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपने अपने भविष्य के बारे में जो भी सोचा है वह जल्दी सच होने वाला है. आपका लकी रंग रोज रेड और लकी नंबर 21 है. नई दिशा मिलेगी। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध भविष्य में लाभकारी रहेंगे। स्वास्थ्य में प्रतिकूलता के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ होगा।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज जिम्मेदारियां मिल सकती है इसलिए आप तैयार रहिएगा. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 5 है. रुके कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। संबंधों में वृद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। दिखावे एवं व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

हर समय काम करना सही नहीं है थोड़ा समय अपने लिए भी निकाले. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 18 है. राज्यपक्ष के कार्य निर्विघ्न संपन्न होने की संभावना है। बचत के अवसरों में वृद्धि होगी। वाणी में कटुता का समावेश न करें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

हर चीज में फायदा नहीं देखना चाहिए अच्छा रहेगा आप सेंटिमेंटल वेल्यू का भी ख्याल रखें. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 31 है. व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल कर पाएंगे। शुभचिंतकों से भेंट होगी। दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

यदि आपको अपने उपर भरोसा है तो हर टारगेट को प्राप्त कर सकते हैं. आपका लकी रंग मोव और लकी नंबर 8 है. व्यापारिक मार्गदर्शन मिलेगा। रुके कार्यों में प्रयासों के बाद सफलता मिलने की संभावना है। उत्तेजना से काम बिगड़ सकता है। सही सलाह मिल पाएगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आप कुछ पावरफुल महसूस करेंगे, लेकिन यह अस्थाई है. आपका लकी कलर जेड ब्लैक और लकी नंबर 2 है. व्यापार में लाभ के योग हैं। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। जल्दबाजी न करें। सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप जो भी सोच रहे हैं वह सब कुछ मिलेगा. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 7 है. व्यापार अच्छा चलेगा। संत-समागम होगा। मानसिक अशांति, वाद-विवाद से बचें। निर्णय लेने में दुविधा होगी, जिससे कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आपका स्वास्थ्य बढ़ियां स्थिति में है, इसको बरकरार रखिए. आपका लकी रंग ब्राउन और लकी नंबर 14 है. परिवार के किसी सदस्य की जीविका की चिंता रहेगी। कार्य व स्थान परिवर्तन से अस्थिरता के कारण कष्ट होगा। पूंजी निवेश में नुकसान हो सकता है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अच्छा रहेगा आप मेडिटेशन के लिए भी समय निकाले. आपका लकी रंग ब्राइट रेड और लकी नंबर 19 है. परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। व्यापार सामान्य रहेगा। विशेष लाभ व उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आप व्यवहारिक सोचिए, आपके परिवार की सभी समस्या खत्म हो सकती हैं. आपका लकी रंग वर्मिलियन और लकी नंबर 26 है. दुस्साहस से काम बिगड़ सकते हैं। परिवार की तरक्की होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। संबंधों में वृद्धि एवं सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अकेले रहने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 18 है. व्यापार, नौकरी में आपका महत्व बढ़ेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नई योजनाओं का सूत्रपात हो सकता है। मानसिक शांति से प्रसन्नता बढ़ेगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आप उन दोस्तों से मुलाकात कर पाओगे जिन्हें आप भूल गए थे. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 11 है. आर्थिक कार्य बिना बाधा के पूरे होने के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति संबंधी समस्या का समाधान होगा।