बाइक दुर्घटना में ननिहाल आये युवक की मौत

Uncategorized

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : कायमगंज स्टेशन पर अपने रिश्तेदारों को लेने जा रहे एक युवक की बाइक पुलिया से टकरा गयी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक मोबाइल पर बात करते हुए तेजी से बाइक दौड़ाये जा रहा था। इसी दौरान बाइक फिसल गयी।

जनपद एटा के गांव परौली थाना जैथरा निवासी अभिषेक उर्फ भोले पुत्र नेकसेराम मिश्रा अपनी ननिहाल कम्पिल आया था। जहां उसने अपने कुछ हमजोली साथियों के साथ शराब का सेवन कर लिया। इसके बाद वह बाइक से कायमगंज रेलवे स्टेशन टनकपुर से आये कुछ रिश्तेदारो को बुलाने आ रहा था। उसके मामा का लड़का सौरभ मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा बाइक लेकर कायमगंज स्टेशन आ चुका था।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

अभिषेक कम्पिल से बाइक दौड़ाता हुआ मेदपुर गांव के सामने पहुंचा था जहां उसकी  बाइक पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार मय बाइक के काफी दूर उछल कर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभिषेक तेज रफ्तार बाइक पर एक हाथ से मोबाइल पकड़े बात कर रहा था। जिससे असंतुलित होकर उसकी बाइक पुलिया से जा टकरायी। घटनास्थल पर ही बहुत अधिक खून बह जाने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसी समय समाजवादी एम्बुलेन्स १०८ किसी प्रसूता को लेकर सीएचसी कायमगंज आ रही थी। इसी एम्बुलेन्स को रोककर पुलिस ने घायल अभिषेक को इसमें शिफ्ट कर दिया। अस्पताल आने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।