चालाक और चंचल स्वभाव के होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 18 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : girl
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
शुभ दिनांक : 9, 18, 27 शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72 शुभ वर्ष : 2016, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा। मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह
राशिफल 18 अक्टूबर 2013, (daily horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)आज आपको अच्छी खबर तो मिलेगी लेकिन आपको इस खबर से ज्यादा उत्तेजित होने की जरूरत नहीं है. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 9 है. कर्मचारियों द्वारा सहयोग मिलने की आशा रहेगी। स्थिति नियंत्रित हो पाएगी। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

अगर कोई आपसे ज्यादा उम्मीद कर रहा है तो इसका मतलब यह नहीं कि आप ज्यादा काम करें. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 7 है. किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनेंगे। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य कर पाएंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। व्यवसाय अच्छा चलेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अगर आपका कोई काम दिख रहा रहा है तो आपको बोलेने की जरूरत नहीं. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 15 है. आलस्य न करें। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक क्रोध न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति करने में सफल होंगे।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अगर आपको कोई ऐसी चीज मिल जाए जिसको लेकर आपने उम्मीद नहीं की थी. तो उसे सहेज कर रखिएगा. आपका लकी रंग रॉयल ब्लू लकी नंबर 3 है. आर्थिक स्थिति को सुधारने में सफल हो सकेंगे। नवीन गतिविधियाँ लाभकारक रहेंगी। संतान से सुख प्राप्ति का योग है। जीविका कार्य में कुछ बदलाव की संभावना है।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

कोई एक है जो आपके बहुत ही क्लोज है जो आपके दिल को समझ रहा है. आपका लकी रंग ब्राउंन लकी नंबर 19 है. अधूरे कामों में गति आएगी। दूसरों के प्रति नकारात्मक विचारों का त्याग करें। व्यापार में स्थिति परिवर्तनकारक है। शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज के दिन खाने पीने का ख्याल रखिएगा. आपका लकी मरून और लकी नंबर 5 है. आपकी आर्थिक स्थिति में कठिनाई उत्पन्न होने की आशंका है। व्यावसायिक वातावरण दूषित रहेगा। पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपने लाइफ पार्टनर के साथ वह सभी बाते कर पाएंगे जो आप करना चाहते हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 6 है. कार्य के प्रति दृढ़ता आज आपको अनुकूल सफलता दिला सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को आहत न करें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

कब तक आप अपने भविष्य के बारे में सोच-सोच कर अपने वर्तमान को खराब करेंगे. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 12 है. कर्ज लेने की प्रवृत्ति से बचें। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। किसी उलझन में पड़ सकते हैं।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

ज्यादा सोचिए मत जो मन कर रहा उसे कर ही ड़ालिए. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 4 है. पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति का योग है। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान होगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आपने आप पर भरोसा है तो किसी और की बातों में आने का कोई तूक ही नहीं बनता. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 8 है. दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कठिनाई आएगी। व्यापार मध्यम रहेगा। संतान की चिंता रहेगी। क्रोध, चिड़चिड़ाहट अकारण रहेगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अकेले रहने से आप कुछ बेटर फील कर पाएंगे आज्. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 11 है. जीविका कार्य में कुछ सिद्धांतों का त्याग करके स्थिति को सुधार सकेंगे। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। जोखिम के कामों में सतर्क रहें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आपको जो काम दिया गया है उसे आप आज पूरा कर सकते हैं. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 1 है. कुशलता और दूरदर्शिता से कार्य करके लाभान्वित हो सकेंगे। समाज में प्रसिद्धि मिलेगी। व्यापारिक कार्य से सफल यात्रा के योग हैं। लापरवाही न रखें।