फसे पुलिस के चक्कर में- किरायेदार मकान मालकिन की बेटी से कर बैठा कोर्ट मैरिज

Uncategorized

loverफर्रुखाबाद: प्रेम विवाह में फिर वही हुआ जिसकी सम्भावना 90 प्रतिशत होती है| मगर कमबख्त इश्क भी जो न कराये सो कम है| किरायेदार की मकान मालिक की बेटी से आँखे चार हुई तो दोनों भाग लिए| कोर्ट में शादी कर ली| अब नया पेच फस गया है| लड़की के परिजन उसे नाबालिक बता रहे है और लड़की कोर्ट में शादी करने का दावा कर रही है| पुलिस बिना किसी लिखापढ़ी के लड़की को पूछताछ के लिए कोतवाली में बिठाये है|

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
कादरी गेट निवासी एक पान विक्रेता का भांजा बीते दिनों जिस घर में रह रहा था उसी के मकान मालिक की पुत्री को लेकर रफूचक्कर हो गया| दोनों भाग कर कन्नौज में अपने एक रिश्तेदार के यहाँ चले गए| लड़की का दावा है कि वे दोनों एक माह पूर्व ही फतेहगढ़ कोर्ट में शादी कर चुके है| दोनों गत ३० सितम्बर को कन्नौज बिना घरवालो को बताये सरक गए थे| ललित अपनी मौसी के यहाँ अपनी प्रेमिका/बीबी को लेकर चला गया| तब कहीं जाकर मकान मालिक को शक हुआ| ललित ट्रक चालक है| कई कई दिन घर नहीं आता| मगर लड़की के घरवालो में ललित के मामा (पान विक्रेता) जिन्होंने भांजे को मकान किराये पर दिलवाया था पर दबाब बनाया तो मामा जी भांजे को दूंढ लाये| फिलहाल ललित अभी गायब है और पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है| वहीँ लड़के के परिजनों पर ललित को लाने का दबाब बनाया जा रहा है| लड़की किसी भी कीमत पर अपने माँ बाप के साथ जाने को तैयार नहीं है| पुलिस कोर्ट मैरिज के कागजो का भी इन्तजार कर रही है| क्योंकि अगर कोर्ट मैरिज हुई है तो लड़की बालिग है और उसे फैसला करने का हक है|