प्रत्याशी बदलने की जो बात करे वह पार्टी विरोधी: रामगोपाल यादव

Uncategorized

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल सिंह यादव ने सपा का जनपद में केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का उदघाटन अवसर पर ओपी लान सभागार में बोलते हुए कहा कि जो भी लोग प्रत्याशी बदलने की बात कह रहे हैं वह पार्टी विरोधी कार्य कर रहे हैं।ramgopal singh yadav - vijay singh

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने फर्रुखाबाद से रामेश्वर सिंह यादव को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है, जो प्रत्याशी थे और रहेंगे। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति प्रत्याशी बदल जाने की बात कहकर झूठी अफवाह फैला रहा है तो यह समझा जायेगा कि वह पार्टी विरोधी कार्य कर रहा है।

वहीं उन्होंने अन्य पार्टियों पर प्रहार करते हुए कहा कि कुछ लोग इस देश को बांटने का काम करते हैं वो अपनी मंशा में सफल नहीं होंगे। चुनाव नजदीक आने के साथ ही किसी तरह से लोग आपको उत्तेजित करने की कोशिश करेंगे, लड़ाने की कोशिश करेंगे, इसमें उन लोगों को फायदा है जो देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उन्हें कामयाब नहीं होने देना है।  पूरे देश में समाजवादी पार्टी के लोग मिलजुलकर चुनाव लड़ेंगे। धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की साजिश करने वालों को मुहंतोड़ जबाब देना होगा। ऐसे किसी तरह से सत्ता हथियाना चाहते हैं। किसी भी तरह से उनको जीत मिलने वाली नहीं है।bheed

श्री यादव ने कहा कि उनसे रामेश्वर सिंह यादव ने कहा कि रोज कुछ न कुछ प्रत्याशी के बारे में चलता रहता है। रामेश्वर सिंह यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे और रहेंगे। यदि कोई कहता है कि वह उम्मीदवार नहीं रहेंगे तो पार्टी विरोधी कार्य कर रहा है। इन लोगों को चिन्हिंत करना होगा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

वहीं उन्होंने विधायक विजय सिंह व उनकी पत्नी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह को सपा में शामिल होने के लिए बधाई देते हुए कहा कि मैं अपनी तरफ से पार्टी की तरफ से व सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से विजय सिंह को सपा में शामिल होने के लिए बधाई देता हूं।

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि कार्यकर्ता छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों। इस समय वोट बनाने का कार्य चल रहा है। कार्यकर्ता बूथों पर जाकर जितने भी वोट बन रहे हैं उन्हें देखें व स्वयं भी वोट बनवायें। यदि अपने प्रत्याशी को जिताना है तो वोट बनवाना होगा।

इस दौरान राज्य मंत्री आलोक शाक्य, श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दीक्षित, भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व सांसद एटा देवेन्द्र सिंह यादव, लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव, एटा जिला पंचायत अध्यक्ष जोगेन्द्र यादव, डा0 जितेन्द्र यादव, डा0 अनार सिंह, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, पूर्व सांसद इजहार आलम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह, सदर विधायक विजय सिंह, अभिषेक सिंह सिक्की, अविनाश सिंह विक्की, करन सिंह, सुबोध यादव, राजेश पाठक आदि मौजूद रहे।