उत्तम प्रदेश – बसपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

Uncategorized

FARRUKHABAD : बीती रात भोजपुर विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद कठेरिया के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या के पीछे पुराना विवाद माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। maut1

pramodकोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के नगला नीवरठौरा निवासी दिनेश कठेरिया पुत्र राजेश्वर कठेरिया बीती रात अपने घर की छत पर सो रहे थे। घर से कुछ दूरी पर उनके भाई बसपा नेता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष प्रमोद कठेरिया भी अपने घर की छत पर सो रहे थे। दिनेश के जानवर उसके घर के बाहर चबूतरे पर बंधे हुए थे। रात तकरीबन 11 बजे दिनेश ने कुछ आहट सुनी और छत से नीचे उतरकर बाहर आया तो देखा कि उसकी भैंस कुछ लोग खोलकर ले जा रहे हैं। जब इस सम्बंध में दिनेश कठेरिया ने विरोध किया तो अज्ञात हमलावरों ने उसके गोली मार दी। घटना तकरीबन 11 बजे की थी तो मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घायल दिनेश कठेरिया को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां 12ः15 बजे दिनेश को भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद शव को लोहिया अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। प्रातः सूचना होने पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय भारती आदि लोहिया अस्पताल पहुंचे और दिनेश कठेरिया के परिजनों और उसके भाई बसपा नेता प्रमोद कठेरिया व पत्नी आशादेवी, मां संध्यावती को सांत्वना दी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

बताते चलें कि सन 2000 में बसपा नेता प्रमोद कठेरिया का अपहरण गांव के ही कुछ लोगों ने किया था। जिसमें सात लोग नामजद किये गये थे। एक माह बाद बसपा नेता को छुड़ाया जा सका था। सभी आरोपी जेल जाने के बाद जमानत पर चल रहे हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है।