दिनदहाड़े प्राइमरी शिक्षक का अपहरण

Uncategorized

kidnapingफर्रुखाबाद: मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत इटावा बरेली राजमार्ग से स्कूल जाते समय प्राथमिक शिक्षक का अपहरण कलि बोलेरो सवार बदमाशो ने कर लिया| प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शिक्षक बाइक पर था| उसे बदमाश छोड़ गए है| काले रंग की बोलेरो में एक महिला के होने की भी सूचना है| शिक्षक नवीन कुमार की सर्राफे की दूकान भी है| पुलिस तलाश में जुटी है| पुलिस कप्तान का कहना है कि सुराग मिले है और कार्यवाही की जा रही है|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
शनिवार सुबह लगभग 8.25 बजे गेसिंगपुर गैस प्लांट के पास से शिक्षक का अपहरण स्कूल जाते समय हुआ है| नवीन कुमार प्राथमिक पाठशाला नगला पीरजात ग्राम सभा मुडगाँव में तैनात है| इस रोड पर कुछ माह पहले शिक्षक आनंद राजपूत की बदमाशो ने हत्या कर दी थी| एक साल में शिक्षको के साथ ये दूसरी बड़ी बारदात है| शिक्षक नवीन कुमार की सर्राफे की दूकान भी है| खबर लिखे जाने तक शिक्षक विभाग के सभी अधिकारी मौके पर पहुच गए थे| पुलिस घटना की कड़ियाँ जोड़ने में लगी हुई है| सूत्रों ने बताया कि पुलिस को सुराग लग चुके है जल्द ही अपहरण कर्ता शिकंजे में हो सकते है|