स्वभाव में विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है आज जन्मे लोगो में

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 27 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : 27-09-2013

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2016, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा।

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह

राशिफल 27 सितंबर 2013, (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज बिलकुल भी तनाव मत लीजिए, आराम से सभी काम करना. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 23 है. यात्रा प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज के दिन आप जीवन का आनंद लीजिए. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 11 है. आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा तथा व्यापार में उन्नति होगी। रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए लेट हो सकते हैं, इसलिए कोशिश कीजिएगा काम समय पर हो. आपका लकी रंग सैफरन और लकी नंबर 19 है. चलते हुए कार्यों में अवरोध उत्पन्न होंगे। परिवारजनों से सामंजस्य बनाए रखें। अधिक विश्वास किसी पर नहीं करें। अपव्यय होगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी मिले तो उसे नजरांदाज मत कीजिएगा. आपका लकी रंग पर्पल लकी नंबर 7 है.अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

पिछले दिनों आपके सामने जो भी समस्या आई है वह आज सभी हल हो सकती है. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 22 है.व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। यात्रा, प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आप निराश महसूस हो सकते हैं. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 24 है. अवसर चूकने से निराशा होगी। आलस्य न करें। कार्य में लापरवाही से बड़े नुकसान की आशंका है। व्यापारिक समस्याएं रहेंगी। मानसिक द्वंद्व रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

जो आप से प्यार करता है वह आज आपका बहुत ही ज्यादा ख्याल रखेगा. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 8 है. परिवार में सुख-शांति होगी। आपकी व्यय करने की प्रवृत्ति आपको आर्थिक कष्ट प्रदान करेगी। शासकीय कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। व्यापार मध्यम रहेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज जोखिम से दूरी बनाकर रखिए. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 21 है. मन में उल्लास व जोश रहेगा जो आपके कार्य तथा व्यापार को नई गति प्रदान करेगा। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप जजबाती रहेंगे, कही-कही आपको खुशी भी नसीब होगी. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 7 है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक तंगी आ सकती है। शत्रु हानि पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आपकी काफी प्रशांसा की जाएगी, धन्यवाद कहना मत भूलिएगा. आपका लकी रंग सिल्वर लकी नंबर 11 है. प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 20 है. ऋण की ओर ध्यान नहीं देना चाहिए। परिवार में खुशी, उत्साह का वातावरण रहेगा। जवाबदारी के कार्य पूर्ण सफलता के साथ पूरे होंगे।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

हो सकता आज आपको वही चीज मिले जिसकी आपको काफी समय से उम्मीद है. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 2 है. व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी। खान-पान में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को नौकरी में पदोन्नति और स्थानांतरण की संभावना बनती है।