वन्देमातरम यात्रा निकालने पर हिजाम कार्यकर्ता हिरासत में, युवा शक्ति वाले खदेड़े गये

Uncategorized

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : रविवार को सुबह से ही पुलिस प्रशासन वन्देमातरम यात्रा को लेकर चौकन्ना बना हुआ था। तड़के ही शहर कोतवाल व प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां हूटर बजाती हुईं शहर में घूम रहीं थीं। लेकिन फिर भी हिन्दू जागरण मंच के कुछ कार्यकर्ताओं ने वन्देमातरम यात्रा निकालनी शुरू की तो उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया और पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर दी गयी। वहीं पुलिस ने युवा शक्ति कार्यकर्ताओं को भी लाठी पटक कर खदेड़ दिया। पुलिस ने एक दर्जन हिन्दू जागरण मंच व युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।hizam

पूर्व योजना के तहत हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने यात्रा नगर में निकाली। जिसकी पुलिस व प्रशासन को पहले ही भनक लग चुकी थी। सुबह से ही पुलिस चौकन्नी बनी हुई थी। जिसके बावजूद भाजपा के अंत्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश्वर सिंह ने शिवालय में बैठक की। बैठक के बाद राजेश्वर सिंह जैसे ही बाहर आकर यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी उन्हें चौराहे के पास से पुलिस ने उठा लिया। जबकि उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सिर्फ यात्रा में शामिल लोगों से मिलने जा रहे हैं।

जिसके बाद पुलिस ने हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जा रही यात्रा को रोक दिया और लाठी चार्ज कर दी। पुलिस ने राघवदत्त मिश्रा, मुकेश दुबे, दीपक वर्मा, हिजाम में से वीरेन्द्र कठेरिया, ओमकार शाक्य, प्रदीप सक्सेना नगर अध्यक्ष, सुरेन्द्र कठेरिया अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इसके बाद बंदेमातरम संकल्प यात्रा पूर्ण न होते देख हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता प्रदीप सक्सेना का 10 वर्षीय पुत्र जय सक्सेना हाथ में तिरंगा लेकर लाल कुआं से अकेला निकला। जिसके आगे बढ़ते बढ़ते कई लोगों के अलावा युवा शक्ति के कुछ कार्यकर्ता शामिल हो गये। बंदेमातरम यात्रा गल्ला मण्डी,  मैन चौराहा, पटवन गली होती हुई जैसे ही पानी की टंकी के पास पहुंची तो वहां पुलिस पहुंच गयी और हाथ से झण्डा छीनकर तोड़ दिया व जमकर लाठीचार्ज की। यात्रा में शामिल युवा शक्ति के शिवमंगल दीक्षित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिलहाल नगर में अभी भी माहौल गरम बना हुआ है। पूरा नगर छावनी में तब्दील हो चुका है। जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।