आकर्षक, विनोदी व कलाप्रेमी होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 15 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 15 सितंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

दैनिक राशिफल 15 सितंबर, 2013

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अपनी सोशल और प्रोफेशलन लाइफ को संतुलित करके देखिए, जितना हो सके दूसरों की सलाह ले. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 22 है. कार्यस्थिति में सुधार की संभावना है। व्यापार में सफलता मिलेगी। कानूनी उलझनें बढ़ सकती हैं। नई योजना में लाभ के योग हैं।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

वित्तीय संबंध में ज्यादा ध्यान दीजिए, आज आपको उससे लाभ मिल सकता है. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 8 है. आमदनी बढ़ने से निवेश में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार हेतु प्रयास अधिक करना पड़ेगा। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा। विलासिता की वस्तु क्रय करने का योग बनेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

किसी पुराने असंभावित प्रयास के लिए आज आपको सफलता मिल सकती है. आपका लकी रंग यॉयलेट लकी नंबर 12 है. पारिवारिक समस्या की ओर ध्यान दें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। कार्य में विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसे खराब मत कीजिएगा. आपका लकी रंग लाइट ब्लू और लकी नंबर 4 है. बुद्धिमानी से समस्या का समाधान होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। बोलचाल में संयम रखें। परिवार के सदस्यों की चिंता रहेगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

ज्यादा से ज्यादा सोशल गतिविधियां कीजिए और अपने खर्चों पर नियंत्रण कीजिए. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 9 है. मकान संबंधी समस्या का समाधान होगा। श्रेष्ठजनों से मेल आपकी उन्नति में सहायक हो सकता है। आजीविका में इच्छित लाभ के योग हैं।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

भवनात्मक रूप से देखे तो आज का दिन बहुत ही अच्छा नहीं है. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 19 है. आजीविका संबंधी प्रयासों में इच्छानुरूप सफलता प्राप्त नहीं होगी। लाभ में कमी आएगी। व्यर्थ के विवाद उलझन में डाल सकते हैं।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप अपनी लाइट पर ज्यादा ध्यान दीजिए और और अपनी हेल्थ का ध्यान देते रहिए. आपका लकी रंग लाइट ब्लैक और लकी नंबर 17 है. अनायास लाभ होने के योग हैं। पूर्व में किए गए कार्यों के फल मिलेंगे। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापार में उन्नति होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

अभी जरूरत है कि आप अपने अंदर कुछ बदलाव लाए. आप अपने दोस्त के साथ समय बीताते रहिए. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 10 है. यात्रादि से भी लाभ प्राप्ति के अवसर होंगे। बुरी आदतों को अपने ऊपर हावी न होने दें। अतिथि सत्कार्य का लाभ होगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा दिन है. आपका लकी रंग गोल्डन ब्राउंन और लकी नंबर 24 है. यात्रादि शुभ होगी व लाभ होगा। शुभ उद्देश्यों की पूर्ति होगी। पुराने ऋण रोग से छुटकारा मिलेगा। सहयोग की प्राप्ति होगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आप अपने कॅरियर के बारे में सोचे तो बहुत ही अच्छा होगा . आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा कार्य क्षेत्र में सुधार होगा। नवीन कार्यों की योजना सफल होगी। लाभ के नए स्रोत खुलेंगे।

 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अगर आप सिंगल है तो आप आज किसी संबंध जरूर पड़ सकते हैं. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 21 है. समय शुभ होगा तथा घर-परिवार से संबंध सुधारेंगे तथा नौकरी आदि में उन्नति होगी। धार्मिक आदि के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

मनोरंजन से ज्यादा आज आपको काम पर ध्यान देने की जरूरत है. आपका लकी रंग क्रीम और लकी नंबर 11 है. शुभ फलों की प्राप्ति होगी व भाग्य साथ देगा। सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। मनचाही वस्तु की प्राप्ति होगी। धन लाभ, वस्त्राभूषण व उपहार आदि की प्राप्ति होगी।