भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी पर घमासान, मामला राजधानी पहुंचा

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा बीते दिन जारी की गयी कार्यकारिणी को लेकर मचे विवाद का मामला प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा तक पहुंच गया है। जिस पर संगठन स्तर से शीघ्र कुछ महत्वपूर्ण निर्णय होने के कयास लगाये जा रहे हैं।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत महाजन शनिवार को प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा से मिले और उन्हें कार्यकारिणी की सूची दी। कार्यकारिणी को लेकर मचा घमासान युवा मोर्चा के  प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय तक पहुंच गया। प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा ने जेएनआई को बताया कि जिस तरह से संगठन की बात को मीडिया में उछालकर बदनामी की गयी है वह पूर्णतः निंदनीय है। जनपद के जिलाध्यक्ष व महामंत्री को कार्यकारिणी के अनुमोदन का कोई भी पार्टी में प्रावधान नहीं है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

bjp logoवल्कि जनपद स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिलाध्यक्ष, महामंत्रियों से परामर्श लेना जरूरी माना जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह से कार्यकारिणी का मामला सार्वजनिक कर पार्टी को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।

संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर क्षेत्र बालचंद मिश्रा ने बताया कि पार्टी में जिला कार्य समिति घोषित करने की एक व्यवस्था है। जिसमें अगर परामर्श ले लिया गया तो फिर रोक लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। फिलहाल मामले की पार्टी स्तर पर जांच करायी जायेगी।

युवा मोर्चा के कार्य समिति के अनुमोदन का मामला क्षेत्रीय संगठन मंत्री कानपुर क्षेत्र ओमप्रकाश, प्रदेश संगठन मंत्री राकेश जैन आदि कई वरिष्ठ नेताओं के संज्ञान में आ गया है। शीघ्र ही कोई ठोस निर्णय निकलने की संभावना बनी हुई है। वहीं जनपद में युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति को लेकर घमासान शुरू हो गया है। जनपद पदाधिकारियों व नेताओं ने अपने अपने स्तर पर सिफारिशें और सुझाव देना शुरू कर दिया है। मामला प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा आशुतोष राय की अदालत में पहुंचने स ेअब उनके निर्णय पर ही आगे की कार्य योजना तैयार किये जाने की संभावना जतायी जा रही है।

जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने बताया कि कार्यसमिति की घोषणा से पूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत महाजन ने विचार विमर्श किया था। लेकिन जब कार्यसमिति घोषित की, उस दौरान कोई परामर्श नहीं किया गया। इस बजह से कार्यसमिति के अनुमोदन पर अस्वीकृति दी गयी है।