भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा में पेंच

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत महाजन द्वारा जारी की गयी जिला कार्यकारिणी को भाजपा जिलाध्यक्ष ने अमान्य घोषित कर दिया है। जिससे अब कार्यकारिणी की घोषणा में नया पेंच आ गया है।

STOPमोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत महाजन द्वारा जारी की गयी जिला कार्यकारिणी में 5 जिला उपाध्यक्ष, दो जिला महामंत्री, 6 जिला मंत्री, एक जिला कोषाध्यक्ष, 10 कार्यकारिणी के सदस्य बनाये गये हैं। महाजन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय के निर्देशानुसार पार्टी के कार्य को प्रगति प्रदान करने हेतु भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित की गयी।

[bannergarden id=”8″]

भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री विमल कटियार ने फोन पर बताया कि जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी को अमान्य घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत महाजन ने पार्टी के नियमानुसार जिला कार्यकारिणी की सूची जिलाध्यक्ष के सामने प्रस्तुत न करके सीधी घोषणा कर दी। जो पार्टी मानक के अनुरूप नहीं है। इसलिए जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने फिलहाल घोषणा पर रोक लगा दी।

[bannergarden id=”11″]

इस सम्बंध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत महाजन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय के निर्देश पर कार्यकारिणी की घोषणा की गयी है। जिसकी सूची अनुमोदन के लिए प्रदेश अध्यक्ष को भेजी जा चुकी है। जिलाध्यक्ष को कार्य समिति में हस्तक्षेप करने का कोई प्रावधान नहीं है।