रंगारंग समारोह के साथ मंत्रियो ने बाटे लैपटॉप

Uncategorized

FARRUKHABAD : भव्य रंगारंग कार्यक्रमों के साथ फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री शिवकुमार बेरिया, राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव और कैबिनेट दर्जा प्राप्त सतीश दीक्षित ने पी दी महिला डिग्री कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और सिटी पब्लिक डिग्री कॉलेज में छात्र छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार के मुफ्त लैपटॉप बाटे|

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेशम एवं वस्त्र उद्योग मंत्री शिव कुमार बेरिया ने पीडी महिला डिग्री कालेज फतेहगढ़ पहुंचकर छात्राओं को लैपटाप वितरण किये। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेरिया ने कहा कि आजादी के बाद 66 साल के किसी भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में इस तरह की योजना नहीं चलायी गयी। समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा लैपटाप वितरण करने से गरीबों व मजदूरों के बच्चों तक भी लैपटाप पहुंच जायेगा। उन्होंने कहा कि पहले लोग यह देखते थे कि अमीरों के बच्चे ही एसी गाड़ियों से लैपटाप लेकर उतरते थे और एसी घरों में घुस जाते थे। लेकिन अब गरीबों की झोपड़ियों तक लैपटाप पहुंच जायेगा। हल चलाने वाले किसानों व मजदूरी करने वालों के बच्चों के हाथों में भी लैपटाप पहुंचा दिया गया। छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किये।

इससे पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान उनके साथ पीआरडी एवं होमगार्ड मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सतीश दीक्षित भी मौजूद रहे। इस दौरान कालेज की छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

लैपटाप वितरण के दौरान पूर्व की भांति इस बार भी गड़बड़ी होती नजर आयी तो जिलाधिकारी पवन कुमार ने स्वयं सजगता दिखाते हुए गड़बड़ी को ठीक किया। हुआ यूं कि छात्रा प्रियंका त्रिवेदी के लैपटाप संख्या 422 को प्रियंका राव को दे दिया गया। जिस पर कुछ कन्फ्यूजन होने पर डीएम ने स्वयं आकर छात्राओं के लैपटापों का निरीक्षण कर यथा स्थिति को देखा और समाधान किया।  पीडी महिला डिग्री कालेज में कुल 415 लैपटाप वितरण किये जाने थे। लेकिन 31 छात्रायें अनुपस्थित होने से लैपटाप नहीं वितरित किये जा सके। मंत्री के हाथों लैपटाप पाकर छात्रायें खुशी से फूले नहीं समायीं।

इसके बाद श्री बेरिया मेजर एस डी सिंह मेडिकल कालेज में पहुंचे, जहां पर कुल 62 छात्र छात्राओं को लैपटाप वितरित किये जाने थे। लेकिन मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कुछ लैपटाप ही बांटकर कार्यक्रम में योगदान किया। यहां भी मंत्री के स्वागत में रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

लगभग चार बजे मंत्री शिव कुमार बेरिया सिटी पब्लिक डिग्री कालेज में पहुंचे। यहां पर भी दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कालेज के प्रबंधक विजय सिंह ने मंत्री का मार्ल्पण कर स्वागत किया। सिटी पब्लिक पीजी कालेज व सिटी पब्लिक महिला डिग्री कालेज में कुल 206 लैपटापों का वितरण किया जाना था। मंत्री के हाथों लैपटाप पाकर छात्र छात्रायें खुशी से झूम उठे।  सिटी पब्लिक व मेजर एस डी सिंह मेडिकल कालेज में लैपटाप वितरण के दौरान मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव नहीं पहुंच सके। सिटी पब्लिक डिग्री कालेज में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सतीश दीक्षित व अन्य सपा नेता भी मौजूद रहे।