आशिक मिजाज शिक्षक पति ने की थी पूर्व प्रधान की हत्या

Uncategorized

FARRUKHABAD : पूर्व प्रधान के शव का पोस्टमार्टम क्या हुआ कि मामला पर्त द पर्त खुलता सा नजर आ रहा है। जहां एक तरफ आशिक मिजाज प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सगर द्वारा गढ़ी गयी पूर्व प्रधान पत्नी की दुर्घटना में मौत की कहानी झूठी साबित हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बजह मारपीट बतायी गयी है।

MAMATA PHOTO037थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम कक्योली निवासी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सगर ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी पूर्व प्रधान ममता रानी की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी है। पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया था। लेकिन पुलिस द्वारा कराये गये पोस्टमार्टम में स्थिति शीशे की तरह साफ होती नजर आ रही है। जहां एक तरफ ममता रानी के पिता फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्कापुल निवासी शिवसरन गौतम ने नबावगंज थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि उसके दामाद अनिल ने ही उसकी पुत्री ममता की हत्या की है। क्योंकि उसके सम्बंध एक अन्य अध्यापिका से हैं। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सगर वेग में तैनात है.

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम दो डाक्टरों के पैनल डा0 ब्रजेश सिंह व डा0 प्रदीप सिंह द्वारा किया गया। जिसमें पूर्व प्रधान ममता रानी के शरीर पर एक दर्जन चोटों के साथ-साथ खून के थक्के जमे थे। चोटें भी पिटायी से आयीं थीं। अब इतना तो स्पष्ट हो गया कि पूर्व प्रधान की हत्या पति द्वारा ही की गयी है और तहरीर भी नबावगंज थाने में मृतका के पिता ने पहुंचा दी।

नबावगंज थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जायेगी।