शिवपाल सिंह की सभा में कौन कौन क्या क्या बोला

Uncategorized

फर्रुखाबाद: डॉ जितेन्द्र यादव एक कुशल प्रबंधक भी है| इस बात का एहसास उनके सपा में शामिल होने वाले कार्यक्रम से आसानी से लगाया जा सकता है| राजनैतिक कम व्यापारी ज्यादा इस परिवार में सभी म्रदुभाषी है| कुशल प्रबंधन की बदौलत ही डॉ जितेन्द्र यादव ने विशाल जनसभा करा ली| भीड़ भी मैदान भर चुकने के बाद भी इधर उधर जहाँ भी जगह मिली खड़े होकर शक्ति कपूर के मनोरंजन और नेताओ के भाषण सुनते नजर आई| डॉ जितेन्द्र यादव की यह जनसभा एक चैलेंज थी| क्योंकि इससे पीछे की जनसभाए कल्याण सिंह के नाम पर होती थी|
Dr jitendra Singh croud
बढ़पुर और कमालगंज का लोधी कल्याण सिंह के नाम पर भीड़ जुटा देता था| मगर अबकी बार माजरा दूसरा था| कल्याण सिंह और मुकेश राजपूत के बिना ये भीड़ जुटानी थी| भीड़ का एहसास नेता को होता है| सन्देश दूर जाता है| सियासत में भीड़ के मायने होते है| भीड़ किसकी है, कैसे आई और कहाँ तक साथ देगी ये बात परिणाम के बाद पता चलती है| खैर डॉ जितेन्द्र की मेहनत की जुटाई भीड़ में नेताओ ने खूब गले साफ़ किये| सपा प्रत्याशी रामेश्वर यादव और उनके भाई जोगेंद्र भी भीड़ से गदगद नजर आये| आइये संक्षिप्त में नजर डालते है किसने क्या कहा-

Satish Dixitसतीश दीक्षित- प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त पुराने घाटी समाजवादी सतीश दीक्षित के भाषण में डॉ राम मनोहर लोहिया, उनके उद्देश्य और वोट प्रतिशत बढ़ाने का बड़ा आवाहन था| उन्होंने कहा कि १९६४ मई में डॉ राम मनोहर लोहिया ने चुनाव जीता था| अब ठीक पचास साल बाद २०१४ में वैसा ही मौका आने वाला है| केंद्र की कांग्रेस सरकार गरीबो और गरीबी हटाने की बात कह गरीबो का उपहास उडाती नजर आती है वहीँ डॉ लोहिया समानता और सम्पन्नता की बात करते थे| सलमान खुर्शीद 1.६९ लाख वोट पाकर जीत गए| केवल १५ पृष्ट वोट पाकर| ८५ प्रतिशत जनता उनके विपक्ष में थी और है| यानि चुनाव समाजवादी पार्टी के पक्ष में है| डॉ लोहिया के समाजवाद के नाम पर सतीश दीक्षित ने रामेश्वर के लिए वोट मागे| युवाओ को वोट करने की अपील की|

Jamaluddin Siddiquiजमालुद्दीन सिद्दीकी- भोजपुर विधायक जमालुद्दीन ने शिवपाल के समक्ष समस्याए रखी| बिजली और सडको की| उन्होंने कहा कि सरकार जितने घंटे बिजली देने को कहती है उतनी क्षेत्र को नहीं मिल रही है| अधिकारिओ की लापरवाही से केवल ५-६ घंटे बत्ती मिलती है| उन्होंने शिवपाल से मांग की कि जिले बिजली व्यवस्था में सुधार कराये और खस्ताहाल सडको को दुरुस्त कराने का काम करे|

Jogendra Singhजोगेंद्र सिंह- सपा प्रत्याशी रामेश्वर यादव के छोटे भाई और एटा के जिला पंचायत अध्यक्ष ने भीड़ से उत्साहित होकर कहा कि लगता है कि सपा को छोड़ यहाँ सभी प्रत्याशियो की जमानत जब्त होने वाली है| भीड़ बढ़ाने के मकसद से बुलाये गए डॉ जितेन्द्र यादव के दोस्त शक्ति कपूर को उन्होंने नकली हीरो और शिवपाल सिंह यादव को उन्होंने असली हीरो बताया| उन्होंने कहा कि नए प्रत्याशी से फर्रुखाबाद की सपा का माहौल बदला बदला नजर आने लगा है| उन्होंने शिवपाल सिंह को वादा किया कि हर कीमत पर ये सीट सपा की झोली में डाल कर रहेंगे|

Rameshwar Yadavरामेश्वर सिंह यादव- सचिन यादव की टिकेट काट एटा के रामेश्वर यादव को टिकेट मिली है| रामेश्वर सिंह यादव एटा से विधायक है| उन्होंने कहा कि डॉ जितेन्द्र यादव के सपा में शामिल होने से पार्टी तो मजबूत होगी ही उनकी जीत भी सुनश्चित हो गयी लगती है| उन्होंने कहा कि वे अलीगंज से सवा लाख वोट लेकर आयेंगे बाकी का काम यहाँ के कार्यकर्ताओ को करना है| रामेश्वर यादव ने कहा कि जो उनके साथ है उनका है और जो नहीं है वो उसके साथ नहीं है| परोक्ष रूप से मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव की और इशारा था|

Pradeep Yadav Teetuप्रदीप यादव टीटू- प्रदीप यादव उर्फ़ टीटू डॉ जितेन्द्र के खास सिपहसालारो में से एक है| पुराने समाजवादी और सतीश दीक्षित के चेले रहे है| प्रदीप भी डॉ जितेन्द्र के साथ उनका पिछला चुनाव लड़ाने सपा छोड़ गए थे| मगर अब डॉ जितेन्द्र के साथ ही आज सपा में शामिल हो गए| प्रदीप यादव ने कहा कि डॉ जितेन्द्र यादव के कुशल नेतृत्व का फायदा सपा प्रत्याशी को मिलेगा और ये सीट सपा की झोली में ही जाएगी|