कुशल नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है आज जन्मे लोगो में

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 9 सितंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2016, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
girl1जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा।

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी,
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह
* सोनिया गांधी
* शत्रुघ्न सिन्हा

राशिफल 09 सितंबर 2013, (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज हो सकता है कि आपको अच्छी खबर मिले, उस समय आपको संतुलित रहना होगा. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 10 है. नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

अगर कोई आपसे ज्यादा उम्मीद कर रहा है तो इसका ये मतलब नहीं कि आप जरूरत से ज्यादा काम करे. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 7 है. आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अगर आपका काम बोलता है तो आपको बेलने की जरूरत नहीं है. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 15 है. व्ययों में कमी करें। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है। लापरवाही से काम न करें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपको कोई अस्वभाविक चीज मिल जाए तो उसे सहेज कर रखिएगा. आपका लकी रंग रॉयल ब्लू और लकी नंबर 3 है.आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

प्यार के मामले में कोई एक ही होगा जो आपके दिल को समझे. आपका लकी रंग ब्राउन और लकी नंबर 19 है. नौकरी में दिन सुधारात्मक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

खाने पिने का खास ख्याल रखिएगा उट पटांग मत खाइएगा. आपका लकी कलर जेड मरून और लकी नंबर 5 है. व्यापार-व्यवसाय में ठीक-ठीक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप अपने जीवनसाथी के साथ वह सारी बाते कर पाएंगे जो आप करना चाहते हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 6 है. दांपत्य जीवन सुखद। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

भविष्य के बारे में ज्यादा मत सोचिए,वर्तमान में रहिए. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 12 है. पारिवारिक जीवन में संताप हो सकता है। नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। आने वाले धन में विलंब होगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अब जो मन कर रहा है उसे कर ही दीजिए, क्यों ज्यादा सोच रहे हैं. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 4 है. पारिवारिक चिंता एवं प्रतिस्पर्धा से उत्तेजना बढ़ेगी। निर्णय लेने में दुविधा होगी, जिससे कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

अगर आपको अपने उपर भरोसा है तो आप किसी और के बातों को ध्यान क्यों देते हैं. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 8 है. व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। आपके पराक्रम की प्रशंसा के कारण आपके पास आने वाले व्यक्तियों की अधिकता रहेगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप अकेले रहने से अच्छा अनुभव कर सकते हैं. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 17 है. अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। विशेष लाभ व उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप अपनी डेडलाइन छुने में सफल रहेंगे. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 10  है.रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूँजी निवेश में लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। ऋण लेना पड़ सकता है।