हिजाम की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, लगाया जाम

Uncategorized

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने तहसील कायमगंज में विद्युत विभाग के विरोध में क्षेत्र में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर बीते दिन से ही भूख हडताल पर बैठे हैं। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक विद्युत रोस्टर पूर्व की भांति करके क्षेत्र को 16 घंटे की निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जायेगी उनकी भूख हडताल जारी रहेगी।
hindu jagran manch विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए भूख हडताल पर बैठे हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के समर्थन में बार एसोसियेशन कायमगंज, अधिवक्ता संघ कायमगंज और कायमगंज बार एसोसियेशन कायमगंज के जुड गये। शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा, परूषराम चेतना मंच, भारतीय किसान एसोसियेशन ने भी अनशन पर बैठे हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन देते हुये विद्युत विभाग के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया।

भूख हडताल के दूसरे दिन सुबह से ही तहसील मंे लोगों का भारी जामवाडा लगा रहा। नगर के लोग अपनी अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद कर भारी हुजूम के साथ खुली हुई दुकानों को बद कराकर जुलूस निकालते हुये तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने भूख हडताल पर बैठे हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना व बाबा सुरेशपुरी नागा को अपना समर्थन दिया। तहसील में भारी हुजूम को देखकर उपजिलाधिकारी भगवानदीन वर्मा ने अपने उच्चाधिकारियों को तत्काल स्थिति से अवगत कराया। इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार रावत दल बल के साथ तहसील आ गये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

उपजिलाधिकारी ने अनशन कारियों से वार्ता की। वार्ता के दौरान अनशन कारियों ने उपजिलाधिकारी को बताया कि पहले तो बिजली विभाग ने विद्युत व्यवस्था को बिल्कुल ध्वस्त कर दिया है। जेई प्रदीप यादव से फोन पर वार्ता करने पर अभद्रता करते हैं और एसडीओं एसके कुरील फोन नहीं उठाते। हम अपनी शिकायत कहां करें। अनशन कारियों ने मांग की कि जेई प्रदीप यादव व एसडीओं एसके कुरील को तुरjamन्त हटाया जाये और नगर को पुराने रोस्टर के अनुसार 16 घंटे की निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जाये।

उपजिलाधिकारी ने अपने उच्चाधिकारियों से बात कर बताया कि लखनऊ शक्ति भवन में विद्युत विभाग के अधिकारियों की मीटिंग चल रही है। जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जायेगा। आप लोग अनशन को समाप्त कर दें। लेकिन हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और अन्य संगठनों ने उनकी एक न सुनी और कहा कि जब तक विद्युत आपूति 16 घंटे की नहीं होगी तब तक हमारा अनशन जारी रहेगा चाहे फिर हमारे प्राण ही क्यों न चले जायें। इसी बीच अनशन पर बैठे बाबा सुरेशपुरी नागा की तबियत बिगड़ गयी। उपजिलाधिकारी ने तुरन्त ही सामुदायिक स्वास्थ्य से डाक्टरों की टीम को बुलाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान