जोरू और जमीन के चक्कर में रिटायर फौजी की गोली मारकर हत्या

Uncategorized

FARRUKHABAD : बीती रात घर के चबूतरे पर सो रहे रिटायर फौजी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। बारदात के बाद हमलावर हाथ नहीं लगे, गोली चलने से गांव में दहशत फैल गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। हत्या के पीछे जोरू और जमीन को बताया जा रहा है।

MIJAJI LAL PHOTOथाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम लोहापानी निवासी 60 वर्षीय मिजाजीलाल पुत्र कल्लू सिंह यादव बीती रात अपनी पत्नी रामबेटी के साथ घर के बाहर चबूतरे पर लेटे हुए थे। छत पर मिजाजीलाल के दामाद का लड़का रिंकू निवासी नगला बहादुर सो रहा था। रात तकरीबन 11 बजे मिजाजीलाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रात में ही लोहिया अस्पताल भेजा गया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पत्नी रामबेटी ने थाने में तहरीर दी कि पड़ोस के ही महेन्द्र की पत्नी कुशमा के साथ उनके पति मिजाजीलाल के अवैध सम्बंध थे। जिसको लेकर आक्रोषित महेन्द्र व उनके पुत्र अनिल ने पति को गोली मार दी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
परिजनों से रहता था विवाद
मिजाजीलाल अय्याश किस्म के व्यक्ति थे, जो अपनी गाड़ी कमाई का काफी पैसा अपने प्रेमिका कुसमा को दे दिया करते थे। बीते कुछ दिनों पूर्व मिजाजीलाल ने एक लोडर गाड़ी खरीदी थीं जिसे बेचने के बाद कहा जा रहा है कि पैसा प्रेमिका को ही दे दिया था। मिजाजीलाल के कोई पुत्र नहीं था, पांच पुत्रियां थीं। जिनकी शादी पहले ही कर दी थी। लेकिन मिजाजीलाल व कुसमा के अवैध सम्बंधों को लेकर दमाद भी नाराज रहते थे। सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि दामादों ने कई बार मिजाजीलाल की पिटायी भी की। अपनी हरकतों से बाज न आने के कारण घर पर अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था। जिसको लेकर मिजाजीलाल अगल खाना बनाते थे।

घटना के बाद पत्नी बोली ‘‘कुछ नहीं है’’
mijajilal,s wifeपुलिस की जांच के दायरे में मृतक मिजाजीलाल की पत्नी भी बतायी जा रही है। रात में जब मिजाजीलाल को गोली मारी गयी तब पत्नी रामबेटी बगल की चारपाई पर लेटी हुई थी। छत पर लेटे नाती रिंकू ने गोली चलने के बाद आवाज भी की, क्या बात है नानी तो रामबेटी ने कह दिया कि कोई बात नहीं और कुछ नहीं हुआ। घटना के आधा घंटे बाद जब रिंकू छत से नीचे उतरकर आया तो देखा कि मिजाजीलाल चारपाई पर लहूलुहान पड़े हैं।

मिजाजीलाल तीन भाई थे, सबसे बड़े भाई बाबू राम बख्स जिनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। जिनकी जमीन का बंटवारा मिजाजीलाल व उनके मझले भाई गुरुवख्श के बीच में हो गया था। गुरुवख्श के दो पुत्र हैं अशोक व संतोष, जो छपाई का काम करते हैं। मिजाजीलाल की जमीन का कोई बारिश नहीं था। दामाद ही मात्र एक सहारा थे। वहीं परिजनों को यह भी शक था कि कहीं अपने हिस्से की जमीन मिजाजीलाल अपनी प्रेमिका कुसमा के हाथों न दे दें। इस बात पर भी कई बार विवाद हुआ था। फिलहाल अलीगंज निवासी मिजाजीलाल के दामाद को सोमवार को ग्रामीणों ने आस पास घूमते देखा था, लेकिन घटना के बाद से वह कहीं नजर नहीं आया। जिससे उस दामाद का हाथ होने की चर्चा का बाजार भी गर्म है।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मऊदरवाजा श्रीकांत यादव ने बताया कि मृतक मिजाजीलाल की पत्नी रामबेटी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। आगे की कार्यवाही जांच के बाद की जायेगी।