संघर्षशील होता है आज जन्मे लोगो का जीवन

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 31 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
girlदिनांक 31 अगस्त को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,

शुभ वर्ष : 2015, 2020, 2031, 2040 2060,

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,

कैसा रहेगा यह वर्
जिनकी जन्म तारीख 4, 13, 22, 31 है उनके लिए यह साल सावधानी रखने का रहेगा। वर्ष का स्वामी गुरु व मूलांक स्वामी राहु में परम शत्रुता है। गुरु-राहु की युति चांडाल योग बनती है। यह वर्ष काफी सावधानी बरतने का रहेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिवारिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। नौकरीपेशा के लिए सजगता अपेक्षित है। नवीन रोजगार अगस्त के बाद मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा। शत्रु पक्ष से बचकर चलें। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचें।

मूलांक 4 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जार्ज वाशिंगटन
* रितु शिवपुरी
* नम्रता शिरोढकर
* अरबाज खान
* गुरदास मान

दैनिक राशिफल 31 अगस्त, 2013

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान दे. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 17 है. मान-प्रतिष्ठा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कामकाज में सुधार के योग हैं। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज किसी पुराने रिलेशन में आप पड़ सकते हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है.अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी।

 मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope)

आज किसी नजदीकी से दुरिया पैदा हो सकती है. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 21 है. अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।

 कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपकी रचनात्मता आपको पैसा कमाने का मौका दे सकती है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 32 है. व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों को नजरअंदाज करें। सामाजिक मामलों में आपकी आलोचना होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

सिंह राशिफल ( Leo Horoscope)

आपके और आपके पार्टनर के बीच कोई गलतफहमिया न हो इसलिए आपको ज्यादा ओपन होने की जरूरत है .आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 10 है. सरकारी मामले उलझेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव से चिंता रहेगी। गुस्सा, आवेश पर काबू रखें। नए अनुबंध नहीं करें। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे।

 कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope)

आज आपके दिनचर्या में मनोरंजन, दोस्त और ढेर सारा आनंद. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 26 है. संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव से मन में उत्साह रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

कोई बड़ी जिम्मेदारिया आपको सौपी जा सकती है. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 1 है. परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आपके कठिन परिश्रम का नतीजा आज निकलने वाला है. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 8 है. आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा।

 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप किसी काम को बीच में मत छोड़िएगा. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 13 है. प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।

 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आप अपने सोशल लाइफ का आनंद ले, बाहर जाकर पुराने रिलेशन से मिले. आपका लकी रंग लाइट ब्लू और लकी नंबर 19 है. सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। वाद-विवाद में नहीं पड़ें।

 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अपनी हेल्थ का ज्यादा ध्यान दीजिए और रेगुलर चेकअप कराने की भी जरूरत है. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 23 है. सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।

 मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आपके जितने भी बचे हुए काम उसको निपटाने की कोशिश कीजिए. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 33 है. शुभ कार्यों की योजनाएं बनेंगी। सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ होगा। जीवनसाथी से मतभेद होंगे।