भविष्य को निखारने के लिए भाजयुमो से जुड़ें युवा: मेजर

Uncategorized

FARRUKHABAD : भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की तरफ से जनपद में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान में युवाओं को उचित भविष्य के लिए भाजपा से जुड़ने की आवश्यकता है। वह भाजयुमो के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
SUNEELDUTT DIWEDIभारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से बद्री विशाल डिग्री कालेज के पास सदस्यता अभियान का एक कैम्प लगाया गया। जहां पदाधिकारियों ने लगभग दो सैकड़ा नये सदस्य बनाये। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत महाजन के ग्रानगंज स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें पहुंचे भाजपा के पूर्व सदर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति मजबूत है। युवाओं को आगामी भविष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा से जुड़ना चाहिए। जिससे राष्ट्र, प्रदेश व जनपद का भविष्य भी उज्जवल हो।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत महाजन, जिला प्रभारी डा0 राघवेन्द्र सिंह राजपूत, सदर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी शिवांग रस्तोगी, सह प्रभारी आदित्य मिश्रा, जिला सदस्यता प्रभारी गोपाल सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
मुस्लिम तुष्टीकरण को लेकर भाजपा का ज्ञापन शुक्रवार को
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिद्धार दुबे शुक्रवार को जनपद में पहुंचेंगे। भाजपा के पदाधिकारी जिला पूर्ति कार्यालय के पास पहुंचकर सपा सरकार के खिलाफ मुस्लिम तुष्टिकरण को लेकर डीएम को ज्ञापन देंगे। जिसके बाद 2 बजे आवास विकास गेस्टहाउस में एक बैठक का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्धाज ने दी।