होर्डिंग युद्ध में सपा जिला कमेटी भंग

Uncategorized

sapaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी भंग हो गयी है| वर्तमान जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने इसकी पुष्ठी की है| प्रदेश कार्यालय से भेजे फैक्स के अनुसार दो लाइन की चिट्ठी में फर्रुखाबाद की जिला कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है| फिलहाल किसी को संयोजक या प्रभारी नहीं बनाया गया है|
जिले में अवैध सपा के होर्डिंग्स हो हटाने को लेकर जिलाध्यक्ष और समाजवादी पार्टी प्रत्याशी समर्थक गुट आमने सामने आ गए थे| हालाँकि जिला कमेटी में परिवर्तन की सम्भावनाये तो तो प्रत्याशी बदलने के साथ ही शुरू हो गयी थी लेकिन नतीजा इतना बुरा होगा किसी ने न सोचा था| जिलाध्यक्ष की तहरीर पर कल ही रामेश्वर समर्थक जग्गू व् चन्नू यादव के खिलाफ कोतवाली में जान से मरने की धमकी का मुदमा पंजीकृत किया गया था|
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]