धीर गंभीर, परोपकारी व कर्मठ होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएन आई  की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 26 अगस्त को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

[bannergarden id=”8″]

girl1दिनांक 26 अगस्त को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्‍भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2015, 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

[bannergarden id=”11″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 8, 17, 26 है उनके लिए यह वर्ष काफी कठिनाई भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में अगस्त तक जोखिम से बचें। नवीन कार्य योजनाओं में संभल कर चलना होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में सतर्कता रखना होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। अगस्त के बाद स्थिति में सुधार पाएंगे।

मूलांक 8 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* गुरु नानक
* जार्ज बर्नार्ड शॉ
* राकेश बेदी
* डिम्पल कपाडि़या
* जावेद अख्तर
* शबाना आजमी
* रवीना टंडन
* सुभाष घई

राशिफल  25 अगस्त 2013 (daily horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अभी जरूरत है कि आप हेल्दी रहे इसके लिए आप इलाज कराते रहिए. आपका लकी रंग  ऑरेंज और लकी नंबर 18 है.  निर्णय लेने में दुविधा होगी, जिससे कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। पारिवारिक चिंता एवं प्रतिस्पर्धा से उत्तेजना बढ़ेगी। आने वाले धन में विलंब होगा।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

अपनी वित्तीय स्थिति की सुरक्षित रखिए. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 23 है. सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आजकल आप उर्जा से भरे हुए हैंयह आपके काम के लिए सही रहेगा. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 7 है. व्यापार-व्यवसाय में ठीक-ठीक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। पारिवारिक जीवन में संताप हो सकता है। नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

 आज के दिन आपकी लव लाइफ स्मूथली चलेगी. आपका लकी रंग डार्क ब्राउंन और लकी नंबर 21 है. नौकरी में दिन सुधारात्मक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन सुखद।

 सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

 अगर आपकेआस-पास कुछ गलत दिखेतो आप अवाज उठा सकते हैं. आपका लकी रंग रॉयल ब्लू लकी नंबर 16 है. आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे। लापरवाही से काम न करें।

 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

 आप अपने कुछ पैसे को चैरटी में लगाए. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 2 है. आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

 अब आपको जरूरत है खुद की फीलिंग को थोड़ा समय देनेकी. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 26 है. नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। व्ययों में कमी करें।

 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

 हाल में आप नेकुछ फैसले लिए हैंयह अपने रोमांस की सही साबित होगा. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 29 है. दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।

 धनुराशिफल (Sagittarius Horoscope)

 आपके लिए नई चीज सीखने का यह सही समय है. आपका लकी रंग पैरट ग्रीन और लकी नंबर 1 है. आर्थिक परिस्थिति में अवरोध उत्पन्न होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। भागीदारी के व्यापार-व्यवसाय में सावधानी बरतें। आपकी बातों का विरोध सहन करना पड़ेगा।

 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

 अगर आप सही दिशा में रहेंगे तो आपको काम हर समय सराहा जाएगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 18 है. व्यापार-धंधे में जितनी चाहिए उतनी सफलता मिलने की उम्मीद कम है। मानसिक शांति बनाए रखना आपके हित में होगा। पारिवारिक सदस्यों से मदद नहीं के बराबर मिलेगी।

 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

 आपके योगदान के लिए आज आपको बधाई दीजाएगी. आपका लकी रंग पर्पल लकी नंबर 10 है. व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें। प्रयत्न करने पर रुका पैसा प्राप्त होगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

गलत-सही समझने की आपके अंदर क्षमता है,  आपकी यही खूबी आपके काम आएगी. आपका लकी रंग ऑरेंज लकी नंबर 08 है. प्रयत्नों का पूरा फल आपको मिलेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। व्यवहारकुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। संतान की तरफ से चिंता रह सकती है।